{"_id":"698253dba899586fe706e451","slug":"cpim-also-expressed-concern-kaithal-news-c-18-1-knl1004-838742-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: माकपा ने भी जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: माकपा ने भी जताई चिंता
Wed, 04 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) हरियाणा राज्य कमेटी ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। प्रदेश सचिव प्रेम चंद ने कहा कि समझौते का ब्योरा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार भारतीय आयात पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा, जबकि भारत अमेरिकी सामान पर सभी टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को हटाएगा। टैरिफ हटने से अमेरिकी सामान देश में आसानी से बिकेंगे, जिससे उद्योगों और मजदूरों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। संवाद
विज्ञापन