फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Couple named in breaking seal of property

Kaithal News: प्रापर्टी की सील तोड़ने में दंपती नामजद

Wed, 18 Feb 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Couple named in breaking seal of property
कैथल। बैंक की सील की गई प्रॉपर्टी को तोड़ने के आरोप में पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में आधार हाउसिंग फाइनेंस के अधिकारी नवीन ठाकुर ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने लोन की राशि अदा ने करने पर कैथल के मालिक नगर में अनिल कुमार की संपत्ति को सील किया था। आरोप है कि 12 फरवरी को अनिल कुमार और उसकी पत्नी रेखा रानी ने बैंक की लगाई गई सील को तोड़ दिया। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जॉनी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति नामजद
कैथल। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की है। सिविल लाइन कैथल पुलिस को शिकायत में ऋषि नगर कैथल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 2018 में राजेश कुमार के साथ रिति रिवाज अनुसार हुई थी। शादी के समय दिए गए दहेज से वर पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे तथा और अधिक दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धाम की विधि जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुदेश ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed