फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Counting of votes will be done by setting up eight tables.

Kaithal News: आठ टेबल लगाकर होगी मतगणना

Thu, 06 Mar 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done by setting up eight tables.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। सीवन नगर पालिका चुनाव परिणाम जारी करने के लिए आगामी 12 मार्च को मतगणना होगी। मतगणना को लेकर चुनाव अधिकारी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीवन नगर पालिका में अध्यक्ष पद का परिणाम जारी करने के लिए आठ टेबल लगाई जाएंगी और दो-दो चरण में गिनती होगी। इस प्रक्रिया के तहत पहले अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के वोटों की गिनती होगी, इसके बाद पार्षद पद के प्रत्याशियों के मतों की गणना होगी।

इसी कड़ी में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के तहत मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के साथ करवाई जाएगी। सीवन नगर पालिका के सहायक चुनाव अधिकारी एआरओ रविंद्र हुड्डा ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं ताकि मतगणना निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके।
विज्ञापन


गौरतलब है क चुनाव के परिणाम को लेकर प्रत्याशियों में काफी बैचेनी है। विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं समर्थक भी अपने उम्मीदवारों की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने मतगणना केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed