फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cost of construction materials has come down, rebar, cement, gravel prices

राहत: घर बनाना हुआ सस्ता, निर्माण सामग्री के दाम घटे, जानिए सरिया, सीमेंट, बजरी के कितने गिरे भाव

Tue, 27 Jun 2023 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह नसीब सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
नसीब सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 08:01 AM IST
सार

इस समय बाजार में सीमेंंट का दाम 100 रुपये प्रति कट्टा तक कम हुआ तो रेत-बजरी और सरिये की कीमत में 300 से 500 रुपये की बड़ी गिरावट आई है।

विज्ञापन
Cost of construction materials has come down, rebar, cement, gravel prices
निर्माण सामग्री के दाम घटे - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यह उन लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है जो सामान्य वर्ग में हैं और अपना घर बनाना चाहते हैं। बाजार में मांग में भारी कमी सहित पैसे के कम फ्लो के कारण निर्माण सामग्री के दाम में भारी कमी आई है। मांग कम होने से निर्माण सामग्री संबंधी कंपनियों को अपनी कीमतें कम करनी पड़ी हैं। 
विज्ञापन


इसका असर यह है कि सरिया, सीमेंट, बजरी व अन्य निर्माण सामग्री के दाम 30 प्रतिशत तक गिर गए हैं। इसके अलावा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में स्थिरता भी गिरावट का मुख्य कारण बताई जा रही है। 
विज्ञापन

इस समय बाजार में सीमेंंट का दाम 100 रुपये प्रति कट्टा तक कम हुआ तो रेत-बजरी और सरिये की कीमत में 300 से 500 रुपये की बड़ी गिरावट आई है। निर्माण सामग्री में गिरावट आने का बड़ा कारण बाजार में रुपयों का लेन-देन में कमी आना भी है। इसका असर शहरी क्षेत्र में कम तो देहात के क्षेत्र में अधिक पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण में निर्माण सामग्री की बाजार भी मंदे में है। इस क्षेत्र में मांग अब घटकर 50 प्रतिशत तक ही रह गई है। पुरानी सब्जी मंडी स्थित निर्माण सामग्री के व्यापारी करण चौधरी ने बताया कि बाजार में पिछले कई महीनों में काम काफी कम हुआ है। बाजार में मांग कम होने से दाम गिरे हैं। 

कैथल के जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा ने ईंटों की कीमत 5500 रुपये प्रति एक हजार तय कर दी है। दो एसोसिएशन में से एक ने इनकी कीमतें 7000 रुपये तय करने की मांग की थी तो दूसरी ने 5500 रुपये प्रति हजार। डीसी ने अधिकारियों से चर्चा के बाद ईंटों की सरकारी कीमत 5500 रुपये प्रति एक हजार तय की है। भट्ठा मालिक एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार बंसल ने बताया कि जिला उपायुक्त के आदेश के बाद ईंटों की सरकारी कीमत 5500 रुपये व टाइलों की कीमत भी 5500 रुपये निर्धारित कर दी गई है।


ग्रामीण क्षेत्र ग्राहक से आने वाला व्यापार घटा 
कबूतर चौक स्थित निर्माण सामग्री के व्यापारी सोम प्रकाश जिंदल ने बताया कि इस समय देहात यानी ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक से आने वाला व्यापार काफी कम हुआ है। जबकि शहरी क्षेत्र का कार्य भी 50 प्रतिशत तक रह गया है।

ये हैं वर्तमान में दाम
सामग्री    दाम अब    छह महीने पहले
  • सीमेंट      350           450
  • सरिया     6100      6600-6700
  • रेत         3000         3700
  • बजरी     3700         4200
  • ईंट         5500         6000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed