{"_id":"6800063f14b980358a0d1bb7","slug":"corruption-and-laxity-will-not-be-tolerated-sp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-625964-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार और ढिलाई बर्दाश्त नहीं : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार और ढिलाई बर्दाश्त नहीं : एसपी
Thu, 17 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को एसपी राजेश कालिया ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, सभी थाना प्रबंधकों व अन्य सभी यूनिट इंचार्ज के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंेने अधीनस्थों से कहा कि भ्रष्टाचार और काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान लंबित चल रहे मामलों की प्रगति रिपोर्ट हासिल करके एसपी की ओर से जिला के सभी डीएसपी व थाना प्रबंधकों को उचित दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मामले को बेवजह लंबित ना रखकर उसका शीघ्र निपटारा करें। एसपी ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने क्राइम क्रिमिनल टकिंग नेटवर्क सिस्टम को अपडेट रखें।
एसपी ने कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य अपना काम अच्छे से करते हुए अपराधी को पकड़ कर जनता को सुरक्षित माहौल देना है। एसपी ने सभी को आदेश दिए कि थाना चौकी में आने वाले परिवादियों से मधुर व्यवहार करते हुए उनकी परिवाद पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलवाने का काम करे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति हर हाल में सुनिश्चित करें। भ्रष्टाचार में लिप्त व काम में ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि अच्छा काम करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा व काम में अनियमितता बरतने वाले कर्मचारी विभागीय कार्रवाई भुगतने के लिए तैयार रहे।
कोई भी कर्मचारी किसी भी विभागीय दिक्कत के संबंध में उनसे निसंकोच मिल सकते है, उनकी प्रत्येक विभागीय दिक्कत का तत्काल निवारण किया जाएगा।
एसपी ने सुझाया कि गांव में पंचों व सरपंचों तथा आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए उनका सहयोग लेकर नशा तस्करों, अवैध असला तस्करों व अन्य गैरकानूनी धंधा करने वालों की खोज खबर लेकर उनके नेटवर्क को कुचलने का काम करते हुए सख्ती से निपटें। इस मौके पर डीएसपी बीरभान सिंह, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी ललित कुमार, डीएसपी गुरविंद्र सिंह सहित सीआईए-वन व एसडीयु प्रभारी व जिला के सभी थाना प्रबंधक व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।