{"_id":"5fcfc1d58ebc3ecf5b7dd35b","slug":"coronavirus-kaithal-news-knl534782171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि 25 नए संक्रमित केस सामने आए। मृतकों में अगमगढ़ गामड़ी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति और सेक्टर 21 निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इनमें से अमरगढ़ गामड़ी का व्यक्ति अग्रोहा में आइसोलेट था, जिसकी छह दिसंबर को मौत हुई। जबकि सेक्टर 21 निवासी व्यक्ति घर में आइसोलेट किया गया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने के कारण उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों का प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में अंतिम संस्कार करवाया गया।
इसके अलावा जिले में मंगलवार को 25 नए कोरोना संक्रमित केस पाए गए। इनमें से दो दो केस मॉडल टाउन, महादेव कॉलोनी, हुडा कैथल, फ्रैंडस कॉलोनी व एसपी कार्यालय में पाए गए। इसके अलावा राजकीय कॉलेज, आईजी कॉलेज, राजौंद, कौल, चौधरी मोहल्ला, नेहरू गार्डन कॉलोनी, तितरम, चिरंजीव कॉलोनी व अन्य स्थानों पर भी संक्रमित पाए गए। नए संक्रमित मिले लोगों को जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिले में अब तक 3584 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। उनमें से 3381 रिकवर हो चुके हैं। इस समय एक्टिव केस 156 हैं। मंगलवार को 25 संक्रमित केस सामने आए और 22 रिकवर हुए हैं।