फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Corona vaccine

700 में से 344 ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine
जिले में शुक्रवार को बनाए गए सात कोरोना सेंटरों में 700 में से 344 स्वाथ्स्य कर्मियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। सोमवार से जिले में अधिकतम कोरोना वैक्सीन सेंटरों की संख्या 10 से बढ़ाकर 18 की जा सकती है। वहीं शुक्रवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गुहला सीएचसी में 55, पीएचसी क्योड़क में 34, पीएचसी करोड़ा में 46, पीएचसी ढांड में 70, पीएचसी हाबड़ी मे 44, सीएचसी कलायत में 56, सिविल अस्पताल में 40 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। डिप्टी सीएमओ डा. नीलम कक्कड़ ने बताया कि शुक्रवार को कुल 344 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। सोमवार से कोरोना वैक्सीन लगाने वाले सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

दो कोरोना पॉजिटिव की मौत- शुक्रवार को पूंडरी निवासी एक 57 वर्षीय व्।यक्ति की पंचकुला के पारस अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने के अलावा शुगर व बीपी की भी बीमारी थी। इसी प्रकार से गांव कवारतन निवासी 80 साल के व्यक्ति की भी कोरोना पॉजिटिव होने के चलते मौत हो गई। उसे खांसी व बुखार जैसी अन्य बीमारियां भी थीं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल 54 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed