फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona positive

बुधवार को जिले में मिले 24 कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में बुधवार को 24 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। करीब 900 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें एचडीएफएसी बैंक के कर्मचारी, जिला अस्पताल में लैब टेकभनीशियन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अमरगढ़ गामड़ी कैथल से छह, चंदाना गेट, धौंस, एसबीआई बैंक, राजौंद, सेक्टर 20, कर्ण विहार, घग्गड़पुर, नैना, छिंबिया मोहल्ला, भारत कोल्ड स्टोर, प्रोफेसर कालोनी, गोकुल धाम संगम पैलेस, राजेंद्र सेठ कालोनी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कुल 1531 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें से 489 केस एक्टिव हैं। 1045 केस रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन

राजौंद में 30 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव
सीएचसी राजौंद में कोरोना टेस्ट के दौरान एक 30 वर्षीय युवक कोरोना पाजिटिव पाया गया। जिसे घर पर ही आइसोलेट किया गया है। इसके परिवार व इसके संपर्क में आने वाले 12 लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। जिनकी जांच स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी द्वारा की जाएगी। सीएचसी राजौंद में 150 पीसीआर टेस्ट किए गए व 06 एंटीजन सैंपल लिए गए। जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 150 लोगों की रिपोर्ट 2 दिन बाद आएगी।
विज्ञापन

ढांड में 3 कर्मचारी पाए पाजिटिव
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ढांड में तीन कर्मचारी आए पाजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र ढांड के एमओ. डा. राकी शर्मा ने बताया कि ढांड विद्युत निगम के एसडीओ, एक जूनियर इंजीनियर व एलडीसी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। इन्हें होम क्वांटरिन किया गया है। डा. ने लोगों से आह्वान किया है कि पिछले 7 दिनों में जो भी निगम का कर्मचारी या आमजन कार्य के लिए एसडीओ, जेई व एलडीसी के संपर्क में आया है, वह अपना टेस्ट करवा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed