फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona

जिले में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 114

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Kaithal
जिले में कोरोना संक्रमित केस लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को पांच कोरोना संक्रमित केस सामने आए। इनमें से दो केस पूंडरी में एक गुहला-चीका के सलेमपुर गामड़ी में और दो कैथल के हैं। सभी संक्रमितों की हिस्ट्री ट्रैवल से जुड़ी बताई जा रही है।
विज्ञापन

भिवानी से शादी समारोह से लौटी थी 17 वर्षीय लड़की: शहर के हुडा सेक्टर 19 में संक्रमित मिली 17 वर्षीय लड़की तीन दिन पहले भिवानी में एक शादी समारोह में उसके पिता के साथ गई थी। कैथल में वह अपने मामा के पास रहती है। वहां से आने के बाद शुक्रवार को लड़की ने जांच के लिए सैंपल दिया। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कुरुक्षेत्र में रहने वाले उसके पिता भी वहां संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके संपर्क में आए मामा, मामी और अन्य लोगों सहित कुल नौ लोगों को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

जॉब कंपनी ने मांगी थी जांच रिपोर्ट: शहर की महादेव कॉलोनी में संक्रमित पाए गए 28 वर्षीय युवक से कंपनी में जॉब देने से पहले कोरोना जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। युवक उड़ीसा में एक कंपनी में जॉब के लिए गया था। वहां रिपोर्ट मांगी तो युवक ने वापस आकर तीन जुलाई को जांच के लिए सैंपल दिया और रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके परिवार से मां, पिता, भाई और बहन को भी क्वारंटीन किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान ने बताया कि जिले में अब तक 114 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। उनमें से 71 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 43 कोरोना एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर चिकित्सा अधिकारी पूंडरी डा. विकास भटनागर ने बताया कि 2 जुलाई को पूंडरी से 49 लोगों के कोरोना जांच सैंपल लिए थे। जिनमें से 47 की रिपोर्ट नेगेटिव रही और 2 के पाजिटिव रही। पूंडरी के 55 वर्षीय व फतेहपुर का 24 वर्षीय युवा कोरोना पाजिटिव मिला। बता दें कि 55 वर्षीय पार्षद प्रतिनिधि है और उनकी पत्नी एएनएम को 2 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उनके पति को कोरोना जांच की गई और वे भी कोरोना संक्रमित मिले।
गुरु ब्रह्मानंद चौक फतेहपुर वासी 24 वर्षीय युवा भी पार्षद प्रतिनिधि के संपर्क में रहा है। 24 वर्षीय कोरोना संक्रमित की माता व पिता के अलावा परिवार के लगभग 10 की कोरोना जांच होगी। चिंता का विषय यह है की 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित का सर्कल बहुत बड़ा है। मिलनसार व पार्षद प्रतिनिधि के साथ धार्मिक संस्था का प्रधान भी हैं। वहीं पार्षद प्रतिनिधि की बेटी व बेटे की प्रथम रिपोर्ट नेगेटिव रही।
चीका के वार्ड नंबर 10 का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। दिल्ली की एक गत्ता फैक्ट्री में काम कर रहा 52 वर्षीय उक्त व्यक्ति 1 जुलाई को हरिजन बस्ती स्थित अपने घर लौटा था। 3 जुलाई को गुहला के सरकारी अस्पताल में उसने अपना कोरोना सैंपलटेनमेंट जोन बना दिया गया तथा जिस गली में कोरोना संक्रमित व्यक्ति का घर है उस गली को अवरोधक लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वहीं बीच स्वास्थ्य विभाग गुहला की एसएमओ डॉ प्रीति गर्ग ने बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिजनों हे मोहल्ला वासियों के घर घर जाकर चेक किया गया।

दूसरी ओर चीका वासियों के लिए एक अच्छी खबर यह आई कि पिछले दिनों पटियाला के एक अस्पताल द्वारा कोरोना पॉजिटिव घोषित की गई 68 साल की एक महिला कैथल के सरकारी अस्पताल से स्वस्थ होकर वार्ड नंबर 14 की जुझार सिंह गली में स्थित अपने घर वापस लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed