{"_id":"6092e19e8ebc3ebd0b6fc890","slug":"corona-infected-people-in-the-state-will-get-plenty-of-oxygen-soon-kaithal-news-knl69137241","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कोरोना संक्रमित ‘जन’ को जल्द मिलेगी भरपूर ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कोरोना संक्रमित ‘जन’ को जल्द मिलेगी भरपूर ऑक्सीजन
विज्ञापन
कैथल सहित छह जिलों में अगले एक सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट के लिए शेड और जगह फाइनल करने के लिए एनएचआई को केंद्र सरकार ने आदेश दिए हैं। इनमें कैथल भी शामिल है। एनएचएआई की टीम ने इसके लिए मंगलवार को कैथल जिला अस्पताल का दौरा किया और अधिकारियों के साथ ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के लिए जगह फाइनल की। एक सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट के लिए जमीनी तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से लोग दम तोड़ रहे हैं। जिस कारण ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ गई है। सरकार ने सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एनएचआई को कैथल, जींद, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम व रेवाड़ी में आगामी एक सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को छह जिलों में वहां के डीसी से के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर आगामी एक सप्ताह में काम पूरा करने के लिए कहा गया है।
एनएचएआई के पीडी केएम शर्मा की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने कैथल का दौरा किया। पहले डीसी से अनुमति लेकर ऑक्सीजन प्लांट के लिए फाउंडेशन, शैड व अन्य जमीनी तैयारियां पूरी करने पर चर्चा की और बताया कि उन्हें एक सप्ताह में यह काम पूरा करने के लिए कहा गया है। इसके बाद नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह के साथ मिलकर टीम ने जिला अस्पताल का दौरा किया। जहां पोस्टमार्टम हाउस व अस्पताल भवन के बीच की जगह में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने पर चर्चा की। डीसी ने निर्देश दिया कि ऐसी जगह प्लांट लगाया जाए, जहां से सीधा मरीजों को पाइपलाइन के माध्यम से बेड पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा सके। ताकि प्लांट से सिलिंडर आदि में भरने की जरूरत न पड़े और पाइप से ही निर्बाध आपूर्ति संभव हो सके। इसके बाद टीम के सदस्यों ने आला अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
डीसी सुजान सिंह यादव ने बताया कि एनएचएआई की टीम ने कैथल पहुंच कर ऑक्सीजन प्लांट के लिए जमीनी कार्य पूरा करने की जानकारी दी है। सरकार द्वारा शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने का प्रयास है। जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से जिले में लोगों को काफी मदद मिलेगी।