फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Contractual electricity employees gear up to lay siege to the CM's residence.

Kaithal News: सीएम आवास घेराव की तैयारी में जुटे अनुबंधित बिजली कर्मचारी

Tue, 15 Sep 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 15 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Contractual electricity employees gear up to lay siege to the CM's residence.
राजौंद में आयोजित बैठक में मौजूद अनुबंधित बिजली कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने 21 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को राजौंद बिजली बोर्ड परिसर में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की और सरकार से समय रहते जॉइनिंग पत्र जारी करने की मांग की।


बैठक में सब यूनिट के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि 21 सितंबर से पहले बिजली बोर्ड के जॉइनिंग पत्र जारी नहीं किए गए तो पूरे प्रदेश के अनुबंधित विद्युत कर्मचारी एकजुट होकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर संगठन लगातार सरकार के समक्ष आवाज उठा रहा है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। बैठक की अध्यक्षता सब डिवीजन उपप्रधान सुनील कुमार बाहरी ने की। संचालन सब यूनिट सचिव सुनील शर्मा ने किया। बैठक में पूर्व सचिव सुनीता, सब डिवीजन कैशियर मुकेश कुमार लाड़ी समेत सब डिवीजन के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed