फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Construction of Open theater and Sports court's started

भाई उदय सिंह किले में ओपन एयर थियेटर और खेल कोर्ट का निर्माण शुरू

Tue, 27 May 2014 11:52 PM IST
कैथल
कैथल Updated Tue, 27 May 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
Construction of Open theater and Sports court's started
कैथल। जैसे-जैसे भाई उदय सिंह के किले के स्वरूप में सुधार के चलते यह अपने मूल स्वरूप में आ रहा है, वहीं इसकी लोकप्रियता भी निरंतर बढ़ रही है। इसे देखने और कैथल रियासत के अंतिम शासक के जमाने में हुई निर्माण और स्थापत्य कला का नमूने के दर्शन करने के लिए आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की भी भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन


अब तक जिले भर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 30 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं किले का भ्रमण कर चुके हैं। दिल्ली के रेड फोर्ट की तर्ज पर इसकी सामने की लाल रंग की दीवारें और आसपास बनाया जा रहा किला नूमा ढांचा अपने आप में एक नयनाभिराम दृश्य पेश कर रहा है।
विज्ञापन


ओपन एयर थियेटर और खेल कोर्ट का निर्माण शुरू
हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला के प्रयासों की बदौलत यह निर्माण अब धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की ओर जा रहा है।

 इसके एक तरफ ओपन एयर थियेटर और खेल कोर्ट का निर्माण शुरू है, वहीं दूसरी तरफ शहर के एक नए आकर्षण के रूप में दो बेसमेंट प्रथम तल व द्वितीय तल में बनने वाले बड़े हाल, दो पार्किंग व मार्केट के निर्माण से यह कैथल का किला अपने आपमें पूरे हरियाणा प्रदेश में एक नई पहचान के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायिक व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से जोड़ेगा : डीसी
डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि कैथल के किले के निर्माण से जहां इस क्षेत्र का समृद्ध अतीत और इतिहास लोगों के सामने आएगा, वहीं बड़ा सभागार, पार्किंग और मार्केट के साथ ओपन एयर थियेटर नगर वासियों को व्यवसायिक व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से इस क्षेत्र को जोड़ेगा। दो बेसमेंट तैयार होंगी, जिसमें पहली बेसमेंट में 200 बाय 150 वर्ग गज का बड़ा हाल निर्मित होगा। उसके ऊपर दूसरी बेसमेंट में इतनी ही जगह पर पार्किंग की व्यवस्था होगी तथा इसके ऊपर ग्राउंड फ्लोर पर भी एक पार्किंग बनाई जाएगी और उसके ऊपर पूरी जगह पर एक मार्केट का निर्माण होगा।

बेसमेंट के बड़े हाल का प्रवेश द्वार किले के प्रवेश द्वार के पास होगा, जबकि पार्किंग व मार्केट का प्रवेश सिटी थाने के मेन गेट के पास से बनाया जाएगा।

दस करोड़ रुपये होंगे खर्च
इस कार्य पर 10 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी, जबकि इसके सामने किले के दूसरी तरफ बनने वाले शहीद भगत सिंह खेल परिसर, जिसमें ओपन एयर थियेटर व खेल कोर्ट बनाए जाएंगे, के कार्य पर तीन करोड़ रुपये खर्च होने का प्रावधान है।

बंद दरवाजे को खोलने की कोशिशें जारी : ठेकेदार

ठेकेदार नाथी राम का कहना है कि इसके अंदर जाने पर एक दरवाजा जो अभी बंद पड़ा है और उसे खोलने की कोशिशें निरंतर जारी हैं। इसके खुलने के बाद संभवत: एक बड़ा हाल कमरा निकलकर सामने आएगा, जो भाइयों की रियासत के समय या उसके बाद की महत्वपूर्ण वस्तुओं को रखने के लिए एक संग्रहालय के रूप में काम में लाया जा सकेगा।


किले के अंदर एक दूसरे को जोड़ने वाले दरवाजों के गलियारों के बीच लखनऊ की रेसिडेंसी के तर्ज पर फोकस लाइटें लगाने का का प्रावधान है, जिससे इसका अवलोकन करने के बारे में सैलानी उस वक्त की निर्माण कला को नजदीक से निहार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed