फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Construction of Devban to Nguran Highway will start soon

Kaithal News: जल्द शुरू होगा देवबन से नगूरां हाईवे का निर्माण

Fri, 09 Aug 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Construction of Devban to Nguran Highway will start soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खराब हुई सड़क के कारण परेशानी झेल रह कैथल-जींद आने-जाने वाले वाहन चालकों को जल्द ही समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से कैथल-जींद मार्ग का देवबन से नगूरां तक निर्माण कार्य किया जाएगा। मार्ग की मरम्मत करके इस पर तारकोल व कंकरीट की नई परत बिछाई जाएगी। विभाग ने इस स्टेट हाइवे पर कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने की बात कही है।

गौरतलब है कि कैथल के गांव देवबन से लेकर जींद के नगूरां तक इस मार्ग की लंबाई 19 किलोमीटर के करीब पड़ती है। फिलहाल मार्ग निर्माण पर खर्च के लिए विभाग ने 21 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। अगर जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त राशि मार्ग के निर्माण पर खर्च की जाएगी। टेंडर से संबंधित प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब विभाग जल्द कार्य शुरू करने के प्रयास में है।
विज्ञापन


कैथल-जींद मार्ग पर देवबन से नगूरां तक 50 से अधिक गांव आते हैं। इनमें से अधिकतर गांव कैथल जिले के हैं। इसके अलावा जींद जिले के भी दर्जनों गांव की आवाजाही इस मार्ग से होती है। यह कैथल से जींद, रोहतक, हांसी, भिवानी व अन्य कई जगहों पर जाने का प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। विशेषकर गांवों के लोगों का शहरों में आना-जाना इसी मार्ग से होता है। ऐसे में मार्ग निर्माण के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय यह मार्ग खराब स्थिति में है। हालांकि समय-समय पर इसकी मरम्मत तो करवाई जा रही है, लेकिन इसे बनाए हुए पांच वर्ष के करीब समय बीत चुका है। इसके निर्माण की मांग को लेकर मार्ग से सटे गांवों के लोग विभाग के कार्यालय में पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए विभाग ने निर्माण प्रक्रिया शुरू की है।


लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता जगबीर सिंह ने बताया कि मार्ग निर्माण से संबंधित लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल बरसात का मौसम चल रहा है, जिस कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जल्द ही विभाग इस कार्य को शुरू करेगा और जल्द से जल्द इसे पूरा करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed