{"_id":"67fd6aa4b3ac583fd90b009b","slug":"constitution-making-baba-saheb-dr-bhim-rao-ambedkar-remembered-kaithal-news-c-245-1-kht1002-130609-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संविधान निर्माण बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संविधान निर्माण बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर को किया याद
विज्ञापन
कैथल। जिले में सोमवार को संविधान निर्माण बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। आरकेएसडी कॉलेज में एक व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों को अधिक समावेशी और बेहतर समाज बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. एसएस मेहला ने डॉ. आंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के मार्ग का अनुसरण करने पर जोर दिया। डॉ. संजय गर्ग ने डॉ. मित्तल का स्वागत किया और अंबेडकर जयंती के महत्व का परिचय दिया। इतिहास विभाग के अध्यक्ष राकेश मित्तल ने अंबेडकर के जीवन, दर्शन और भारतीय समाज में योगदान पर एक अंतर्दृष्टिपूर्ण व्याख्यान दिया।
आईजी कॉलेज में आंबेडकर जयंती पर हुई संगोष्ठी
फोटो नंबर-102
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में सोमवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसएस शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरीय वंदना से हुई। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माता व महान राजनीतिज्ञ डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्मृति में 14 अप्रैल को जयंती का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान आंबेडकर समिति के सदस्य इंजीनियर विक्रम कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अपने वक्तव्य में बाबा साहेब की ओर से समाज के लिए किए गए योगदानों के बारे में बताया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
कॉलेज में कार्यरत प्रो. प्रियंका शर्मा, प्रो. दीप शिखा ने भी छात्राओं को डॉ. भीम राव आंबेडकर की ओर से संविधान निर्माण में किए गए महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। राजनीतिक विज्ञान विभाग की प्रो. अलका गोयल व जनसंचार प्राध्यापिका सीमा सुनेजा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार माना। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी प्रो. रेनू बाला, डॉ. दीपा और राजनीतिक विज्ञान विभाग से प्रो. दीप्ता मंगल उपस्थित रहे।
पतंजलि योग समिति चीका ने मनाई आंबेडकर जयंती
फोटो नंबर-103
गुहला-चीका। श्री विश्वकर्मा मंदिर में पतंजलि योग समिति व आर्य समाज फाउंडेशन चीका के तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पतंजलि जिला प्रभारी हरिओम शोकल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान निर्माण के साथ सभी वर्गों के सामाजिक उत्थान पर संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने छुआ छूत व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि जयंती पर बाबा साहब अंबेडकर को उनके जन कल्याण के लिए याद किया जाता है। बाबा साहेब एक गरीब परिवार से तालुक रखते थे। बचपन से ही उनको बहुत संघर्ष करना पड़ा।
यही वजह थी कि समाज सुधारक बाबा भीमराव आंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया और महिलाओं को सशक्त बनाया। कार्यक्रम में युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जिंदल, कामरेड कृष्ण कुमार जयभगवान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पतंजलि युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापत, प्रेस प्रवक्ता गुरमीत सीड़ा, इंद्रमोहन मित्तल, सुशील जिंदल, रामपाल चावला, दीपक कुमार, राजपाल वर्मा, सुरेंद्र आर्य विक्की आर्य भी मौजूद रहें।
महिलाओं को कपड़ा व ब्यूटी पार्लर का सामान बांटा
फोटो नंबर-104
कैथल। महिला सुरक्षा व जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से बाबा भीमराव आंबेडकर का 134वां जन्म महोत्सव समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में अनेक महिलाओं व युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक आजाद सिंह रहे, कोसा अध्यक्ष ज्योति व सचिव एडवोकेट अमित रोहिल्ला ने संस्थापक का स्वागत किया। आजाद सिंह ने महिलाओं को कपड़ा व ब्यूटी पार्लर का सामान बांटा और उनके आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रेनू, रिंपी, सोनिया, पूनम, जसविंदर कौर मौजूद रहीं।