फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   congress, women workers, protest, kaithal

थाली पीटी और पीएम का फूंका पुतला

Wed, 11 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 11 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
congress, women workers, protest, kaithal
महिला कांग्रेस ने किया नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही पिहोवा चौक पर पीएम मोदी का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष संतरो देवी ने की।
विज्ञापन


महिलाएं पहले जवाहर पार्क में इकट्ठा हुई। जहां से थाली पीटते हुए उन्होंने पिहोवा चौक तक प्रदर्शन किया। यहां  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की हितैषी न होकर गरीब विरोधी साबित हुई है, अगर बैंक की लाइनों में कोई लगा तो वो एक गरीब आम आदमी, लगभग 126 मौतें हुई, वे सब गरीब आम आदमी हैं। उनकी सरकार से मांग है कि बीपीएल गृहणियों के खातों में 25000 रुपये जमा कराए जाएं, ताकि गृहणियों को इस नोटबंदी में हुई परेशानियों से निजात मिल सके। संतरो देवी, सुरेंद्र कौर, अजमेरो, बिमला ने कहा कि इस नोटबंदी के फरमान से सबसे ज्यादा असर गृहिणियों पर हुआ है। बार-बार रसोई गैस के दाम बढ़ाना, सब्जियों के दाम बढ़ाना, दाल के बढ़ते हुए दामों पर कोई अंकुश नहीं है, क्या मोदी सरकार ने इन्हीं अच्छे दिनों का वादा किया था? नगर पार्षद सुनीता देवी व पूर्व पार्षद ज्योति मित्तल ने कहा कि महिलाएं ही जानती हैं कि उन्होंने कैसे घर चलाया। इस अवसर पर केसर देवी, खजानी देवी, कमला, संतरों, संतोष, कुसुम मानस, जोगिंद्रों बलवंती, संसार देवी, सुनीता वाल्मीकि, प्रकाशो, राजबाला, बाला बलराज नगर, सुनीता दुंधरेहड़ी, नीलम, दर्शनी देवी, जरनैलो बलराज नगर, सुदेश गौयत, कृष्णा सैन, राजेश शर्मा, महिला कांग्रेस व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed