फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress will get votes against BJP's dictatorship: Hooda

भाजपा की तानाशाही के विरोध में कांग्रेस को मिलेंगे वोट : हुड्डा

Fri, 17 May 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Congress will get votes against BJP's dictatorship: Hooda
गुहला-चीका, कैथल। चीका की अनाज मंडी में वीरवार को आयोजित कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की परिवर्तन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जमकर गरजे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए हुड्डा ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता भाजपा की तानाशाही के विरोध में कांग्रेस को वोट करेगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चली हुई है और सभी 10 लोकसभा सीटों के साथ साथ करनाल विधान सभा सीट पर कांग्रेस बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। इससे पहले रैली में पहुंचने पर गठबंधन प्रत्याशी सुशील गुप्ता, पूर्व विधायक दिल्लू राम, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, नरेश ढांडे, आप जिला प्रधान गज्जन सिंह, कुलभूषण शर्मा, जगजीत सिंह ने हुड्डा को पहना स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने अपने 10 साल कार्यकाल में प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की बजाए उन्हें युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन भेज रही है। किसानों ने जब फसलों पर एमएसपी मांगा तो सरकार ने ना केवल उन्हें लाठियों से पीटा, बल्कि उनके ऊपर गोलियां चलाई गई व झूठे केस दर्ज कर जेलों में डाल दिया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य को ठप करने के लिए ई टेंडरिंग शुरू कर दी और सरपंचों की लिमिट केवल पांच लाख कर दी। जब सरपंचों ने ई टेंडरिंग को विरोध किया तो सरकार ने सरपंचों को सिर्फ लाठियों से पीटा डाला। यदि भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई तो ना केवल संविधान बदल सकती है बल्कि आम आदमी का वोट का अधिकार भी खतरे में पड़ सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करेंगे। किसानों को फसलों का एमएसपी देंगे। बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। आने वाली 25 मई को हर एक वोट झाडू़ के निशान पर डालने की अपील की। रैली के आयोजक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से ऊब चुकी है और अब इससे छुटकारा पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वे जिस भी गांव में जा रहे हैं उन्हें हर जगह भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है। रैली को पूर्व सांसद कैलाशो सैनी,अशोक अरोड़ा विधायक दिल्लू राम, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, दिलबाग मोर, मिलखी राम अग्रवाल, नरेश ढांडे ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आप जिला प्रधान गज्जन सिंह, तरसेम गोयल, सुधीर मिड्डा, ओम प्रकाश गोयल, जिले सिंह प्रजापति, बलवान बलबेहड़ा, कुलभूषण शर्मा, जगजीत सिंह, सरदारा राम बाजीगर, आप नेता रमेश कुमार, राकेश खानपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed