Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress is misleading the public by spreading chaos in the country: Sanjay Sharma

कांग्रेस देश में अराजकता फैलाकर जनता को गुमराह कर रही : संजय शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Congress is misleading the public by spreading chaos in the country: Sanjay Sharma
प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में मंचासीन भाजपा नेता। विज्ञ​​प्ति
कैथल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंचायत भवन में सोमवार को प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मुख्य वक्ता संजय शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी देश के अंदर अराजकता फैलाने का काम कर रही है। बिना तथ्यों के आधार पर लोगों को बहकाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

संजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी तो पूरे देश के अंदर कत्लेआम मचाया था। उसका हिसाब आज तक कांग्रेस ने नहीं दिया है। कांग्रेस सरकार ने देश में कितनी बार सांविधानिक संकट निर्माण करके सरकारें गिराईं और बनाई हैं। संजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लोग जनता और मीडिया को गलत जानकारी देकर देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। इसलिए हमारा भी दायित्व बनता है कि हम लोगों को सही जानकारी दें।
विज्ञापन

कैथल विधानसभा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ विषय पर संगोष्ठी के आयोजक पूर्व विधायक लीला राम ने कार्यकर्ताओं सहित संजय शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया। लीला राम ने कहा कि कांग्रेस ही वोट चोरी करती है, आज तक कांग्रेस ने वोट चोरी कर ही चुनाव जीते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस कैथल में भी वोट चोरी से चुनाव जीती है। एसआईआर में कैथल विधानसभा से 28 हजार वोट कटे हैं। जोकि ज्यादातर कांग्रेस के फर्जी वोट बने हुए थे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, मार्किट कमेटी चेयरमैन सतीश शर्मा, मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल और नगर परिषद उप चेयरमैन सीमा वाल्मीकि मौजूद रहीं।

प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में मंचासीन भाजपा नेता। विज्ञप्ति

प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में मंचासीन भाजपा नेता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed