फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Complaints resolved promptly

Kaithal News: फटाफट निपटाईं शिकायतें

Wed, 18 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Complaints resolved promptly
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के साथ-साथ उप मंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल पांच शिकायतें आई, जिनमें से चार का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में पांच शिकायतें आई, जिसमें से चार का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। गुहला एसडीएम कार्यालय व कलायत कार्यालय में कोई शिकायतें प्राप्त नहीं हुईं। डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है। आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे किसी समस्या का जल्द समाधान होना संभव हो जाता है। आमजन को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले दरबार में आईं आठ शिकायतों में से सात निपटीं
गुहला-चीका। एक्सईएन बिजली निगम कार्यालय चीका में मंगलवार को मासिक खुला दरबार लगाया गया। इसमें बिजली निगम एक्सईएन मनीष दलाल ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी और उनका निपटारा किया। खुले दरबार में कुल आठ शिकायतें पहुंची, जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निपटा कर दिया गया, जबकि एक शिकायतों को पेंडिग रखते हुए एक्सईएन ने कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए है।


खुले दरबार का समय सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रखा गया था। एक्सईएन मनीष दलाल ने कहा कि फोरम द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए फोरम का गठन किया गया। दलाल ने बताया कि यदि अधिकारी बिजली के बिल, नए मीटर, पुराने मीटर बदलने, मीटर खराब होने, लो वोल्टेज, बिजली के झूलते तारें, नया पोल लगाने या बदलने, ट्रांसफार्मर बदलने जैसी समस्याओं का समाधान नहीं करते तो वे फोरम में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बैठक के दौरान एसडीओ राहुल यादव व दीपक कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed