{"_id":"6985040ca8c90468a405d530","slug":"cold-winds-troubled-people-amidst-the-sunshine-kaithal-news-c-18-1-knl1004-840107-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धूप के बीच सर्द हवाओं ने लोगों को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धूप के बीच सर्द हवाओं ने लोगों को किया परेशान
Fri, 06 Feb 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम के लिहाज से वीरवार का दिन मिला-जुला रहा। सुबह से ही खिली तेज धूप ने पिछले कुछ दिनों से ठंड झेल रहे लोगों को राहत दी, लेकिन पहाड़ों से आ रही उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं ने शाम होते-होते एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया। धूप की तपिश और ठंडी हवाओं के बीच दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा।
बीते तीन-चार दिनों से छाई धुंध और बादलों के बाद वीरवार सुबह ही सूरज के दर्शन हो गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती चली गई। इससे लोगों ने घरों से बाहर निकलकर राहत की सांस ली। शहर के पार्कों, बाजारों और घरों की छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह धूप किसी वरदान से कम नहीं रही, क्योंकि लंबे समय बाद उन्हें ठंड से कुछ निजात मिली।
हालांकि, धूप निकलने के बावजूद मौसम में पूरी तरह गर्माहट नहीं आ सकी। इसका मुख्य कारण लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाएं रहीं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं पहुंच रही हैं। इन्हीं हवाओं के कारण धूप का असर सीमित रहा और छांव में बैठते ही लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। अधिकतम तापमान 22 दर्ज और न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में आए इस अंतर के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों तक हवाओं की रफ्तार इसी तरह बनी रह सकती है, जिससे रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।