{"_id":"6753544aef0b8bb1ef04e494","slug":"cold-increased-but-no-fog-kaithal-news-c-18-1-knl1004-534583-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ठंड बढ़ी पर धुंध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ठंड बढ़ी पर धुंध नहीं
Sat, 07 Dec 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हर दिन सर्दी अपने तेवर तीखे कर रही है लेकिन दोपहर में धूप से राहत है। दूसरी ओर एक्यूआई लगातार चौथे दिन 100 से कम रहने से राहत है। सुबह और शाम के साथ रात में भी ठंढ अपना असर दिखाने लगी है। हालांकि धुंध न होने से वाहन चालक परेशान नहीं हो रहे हैं।
शाम के बाद अन्य दिनों की अपेक्षा शहर के रोड जल्द ही खाली नजर आ रहे हैं। सर्दी का असर शहर के बाजार में देखने को मिल रहा है। देररात तक खुले रहने वाले बाजार रात नौ बजे तक बंद होने लगे हैं। लोग भी सर्दी के कारण घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
शुक्रवार को करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। सर्द हवा के कारण जिले के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक्यूआई 85 रहा। गौरतलब है कि पहली और दो दिसंबर को यह 133 और 106 दर्ज किया गया था। तीन दिसंबर को 100 से कम हुआ था।
विज्ञापन
01 दिसंबर
133
02 दिसंबर
106
03 दिसंबर
86
04 दिसंबर
72
05 दिसंबर
69