{"_id":"61f840786d0b760f3f67d913","slug":"cm-window-six-blocks-divided-among-three-officers-for-grievance-redressal-kaithal-news-knl976022166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों के निपटान के लिए तीन अधिकारियों में बांटे छह ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों के निपटान के लिए तीन अधिकारियों में बांटे छह ब्लॉक
विज्ञापन
कैथल। मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पटल यानी (सीएम विंडो) पर शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए जिले के छह खंडों के लिए तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जो साप्ताहिक रिव्यू बैठक लेकर शिकायतों का जल्द निस्तारण करवाएंगे। इस कार्य को गति प्रदान करने के लिए दो-दो खंडों को सीईओ जिला परिषद, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद और डीडीपीओ देखेंगे। ये अधिकारी साप्ताहिक रिव्यू बैठक कर शिकायतों का निस्तारण कराएंगे। डीसी प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में हुई बैठक में यह व्यवस्था की गई।
जिले में सीएम विंडो पर विकास एवं पंचायत विभाग की 114, राजस्व विभाग की 84, डीआरडीए की 44, डीडीए की आठ, एलडीएम की सात, जिला परिषद की छह शिकायतें लंबित हैं। सोमवार को आयोजित बैठक में एक-एक कर इनकी समीक्षा की गई। बैठक में डीसी ने कहा कि सीएम विंडो मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए इस पर आने वाली शिकायतें गंभीरता से निपटाएं। डीसी ने कहा कि जिन स्थानों पर लाभार्थियों को 100-100 वर्ग गज के प्लाट आवंटित करने हैं, इस दिशा में डीडीपीओ विशेष ध्यान देकर लोगों को जागरूक करें। इस विषय पर जिला राजस्व अधिकारी से अलग रिव्यू बैठक कर विशेष प्लान बनाया जाएगा। संबंधित उपमंडलाधीश तहसीलदार से साप्ताहिक रिव्यू बैठक करते रहें। विभाग काम में देरी का कारण स्पष्ट करेंगे। बैठक में एसपी लोकेंद्र सिंह, एसडीएम मनीष कुमार लोहान और नवीन कुमार, सीटीएम गुलजार अहमद, जिप सीईओ सुरेश राविश, जिप एसीईओ अमित कुमार, डीएसपी कुलवंत, बीडीपीओ रोजी, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सीएमजीजीए कुनाल, डीआईओ दीपक खुराना, डीटीपी अनिल नरवाल, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।