फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM inaugurates online soil testing lab

मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश भर की मिट्टी जांच लैब का ऑनलाइन उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurates online soil testing lab
CM inaugurates online soil testing lab - फोटो : Kaithal
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश भर की 40 मिट्टी जांच लैब का उद्घाटन ऑनलाइन किया। जिसमें जिले को चार लैब पूंडरी, पाई व कलायत और ढांड में मिली हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने इन लैब का जिलास्तर पर शुभारंभ किया। डीसी ने सीएम के ऑनलाइन संबोधन के बाद लघु सचिवालय के ईवीएम सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिट्टी जांच को अनिवार्य बताया और कहा कि इस जांच से पता चल जाता है कि भूमि को किस पोषक तत्व की आवश्यकता है। जिले में इन चार लैब के साथ अब ऐसी छह लैब हो गई हैं। डीसी ने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है ताकि किसानों को इसका सीधा लाभ पहुंचे। भूमि की जांच से किसानों को पता चलेगा कि किस चीज की कमी भूमि में है और वह उसी के अनुरूप कृषि कार्य करते हुए फसल की बुआई कर सकेंगे। डीडीए कृषि एवं कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. कर्मचंद ने डीसी प्रदीप दहिया का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पहले गुहला और कैथल में भूमि परीक्षण प्रयोगशाला भी अब चार और प्रयोगशालाएं बन गई हैं, जो कि किसानों बड़ी पुरानी मांग थी। मिट्टी जांच से उपज की गुणवत्ता में सुधार होगा और किसानों को अपने नजदीक मिट्टी जांच की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर नगराधीश अमित कुमार, रामफल मलिक, कार्यकारी अभियंता सतपाल, एसडीओ गुलाब सिंह, सतीश नारा, भीमसेन अग्रवाल, डीआइओ दीपक खुराना मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed