{"_id":"641c9d336cb7e58929030134","slug":"cm-flying-squad-filled-two-samples-kaithal-news-c-18-1-69108-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीएम उड़नदस्ता ने भरे दो सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीएम उड़नदस्ता ने भरे दो सैंपल
Fri, 24 Mar 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नवरात्र पर्व पर शहर में बिकने वाले कुट्टू के आटा पर प्रशासन सख्त है ताकि लोगों की सेहत दुरुस्त रहे। सोनीपत में कई इलाकों में 250 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार होने की खबर के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री उडऩदस्ता टीम ने शहर की न्यू जनता मार्केट में आटा चक्की पर छापा मारा। टीम ने कुट्टू के आटा व सामकिया (सामक के चावल) के दो सैंपल लिए। पहले टीम ने दुकान पर ही वीडियो ग्राफी करवाकर दोनों सैंपलों को सील कर दिया। शुक्रवार को दोनों सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम में शामिल इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि न्यू जनता मार्केट में आटा चक्की पर जो कुट्टू का आटा व सामकिया परोसा जा रहा है, उसमें मिलावट की आशंका है, इसलिए इसकी जांच की जाए। शिकायत के आधार पर छापमार कार्रवाई की गई है।
जिला खाद्य निरीक्षक डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री उडऩदस्ता के साथ आटा चक्की पर छापा मार कर दो सैंपल यहां से भरे है। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसमें गुणवत्ता ठीक है या नहीं इस बारे में जानकारी मिलेगी। अगर आटा की गुणवत्ता में कमी मिली तो विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। गुणवत्ता में कमी वाला आटा को बचने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। समय- समय पर टीम की तरफ से सैंपल भर जाते हैं। सैंपल फेल आने पर कार्रवाई की जाती है। त्योहार का सीजन चला हुआ है।