फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clerk sent to jail for 14 days for making cashier a witness

Kaithal News: कैशियर को गवाह बना लिपिक को 14 दिन के लिए भेजा जेल

Sun, 03 Aug 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Clerk sent to jail for 14 days for making cashier a witness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बिजली बिल सही कराने के बदले 22 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बिजली निगम के लिपिक गुलाब सिंह को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, कैशियर हैप्पी को अदालत ने मामले में गवाह मानते हुए रिहा कर दिया। उनके धारा 164 के तहत न्यायिक बयान दर्ज किए गए।

क्या है मामला ः शिकायत गांव बालू निवासी सुनील कुमार की ओर से दी गई थी। उन्होंने बताया कि उनके चाचा का बिजली मीटर बिल अधिक होने की वजह से काट दिया गया था। सरकार की स्कीम के तहत बिल दुरुस्त करवाने के लिए एलडीसी गुलाब सिंह ने 22 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


पहली किश्त के रूप में 8500 रुपये गुलाब सिंह को दिए गए। इनमें से 3600 रुपये से बिल जमा कर रसीद दी गई, लेकिन शेष 4900 रुपये गुलाब सिंह ने निजी तौर पर रख लिए। बाकी 17 हजार रुपये एक अगस्त को देने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी की कार्रवाई ऐसे हुई
n
शिकायत के बाद जींद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की।

n
जन स्वास्थ्य विभाग पिल्लूखेड़ा के एसडीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया।

n
सुनील से 17 हजार रुपये के नोटों पर रंगीन रसायन लगाया गया।

n
सुनील तय समय पर बिजली निगम पहुंचा और पैसे गुलाब सिंह को देने लगा, लेकिन गुलाब सिंह ने पैसे कैशियर हैप्पी को देने के लिए कहा।

n
कैशियर ने पैसे लेकर 17 हजार की रसीद काट दी।

n
उसी समय एसीबी की टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बिजली निगम के लिपिक गुलाब सिंह व कैशियर हैप्पी को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से गुलाब सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि कैशियर को गवाह बनाते हुए रिहा कर दिया गया। -सूबे सिंह, प्रभारी, एसीबी कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed