फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clear weather due to sunshine, relief received

Kaithal News: धूप से मौसम साफ, मिली राहत

Sat, 03 Feb 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Clear weather due to sunshine, relief received
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीते दिन बारिश के बाद शुक्रवार सुबह के एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। सुबह आसमान में कोहरा छा गया। जिससे दृश्यता में करीब 50 मीटर रही। वहीं दिनभर 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। दोपहर 12 बजे हवाओं के चलते कोहरा छट गया और धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। धूप निकलने से तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 19.1 व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

गौरतलब है कि बीते तीन दिन बाद शुक्रवार दोपहर को धूप निकली है। बीते तीन दिन से कोहरा व आसमान में बादलों के चलते धूप नहीं निकल रही थी। जिससे पूरा दिन धुंधलापन नजर आता था। दोपहर को धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। बुजुर्गों ने पार्कों व मकान की छतों पर बैठक धूप का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


धूप निकलने से लोगों के खिले चेहरे

सीवन। शुक्रवार को दोपहर में जब धूप निकली तो लोगों के चेहरे भी खिल गए। लोगों ने धूप में बैठ कर आनंद लिया। हालांकि बादलों के चलते दिनभर धूप छांव का खेल चलता रहा। लेकिन फिर भी लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। बच्चों ने भी मैदान में खेलकर जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे और चार फरवरी को बादलवाई एवं गरज-चमक के साथ धूलभरी हवाएं और बारिश होने की संभावना है। पांच फरवरी से सात फरवरी तक मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। सुबह शाम हल्की सर्दी रहेगी, दिन में धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed