फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Classes will start from October 1

एक अक्तूबर से शुरू होंगी कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Classes will start from October 1
Classes will start from October 1 - फोटो : Kaithal
कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग में शामिल विद्यार्थियों की फीस बुधवार को जमा करवाई गई। विद्यार्थी सुबह के करीब 9 बजे ही कॉलेजों में पहुंचना शुरू हो गए और शाम को चार बजे तक फीस जमा करवाने का कार्य किया गया। हालांकि ओपन काउंसलिंग के लिए 28 सितंबर का दिन निर्धारित किया गया था, लेकिन दोपहर को पोर्टल खुलने के कारण विद्यार्थियों के दस्तावेज ही जमा हो सके। ऐसे में बुधवार को ओपन काउंसलिंग की सूचना कॉलेजों में लगाई गई।
विज्ञापन

अब भी खाली हैं सीटें
कॉलेजों में एक अक्तूबर से कक्षाएं शुरू होनी हैं, लेकिन अभी तक निर्धारित सीटों पर पूरे दाखिले नहीं हो पाए हैं। बीए और बीकॉम जैसे कोर्सों में तो सीटें लगभग भर चुकी हैं, लेकिन कुछ व्यवसायिक कोर्स ऐसे भी हैं, जिनमें अभी तक आधी सीटें खाली पड़ी हैं। ऐसे में विद्यार्थियों का रुझान उन कोर्सों में इस बार नहीं दिख रहा है। बीए में जो सीटें खाली हैं, उनमें विषय संयोजन को लेकर विद्यार्थी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया में कांउसलिंग के बाद सूची सूचना पट्ट पर लगा दी गई। अब केवल रोजगार परक बीबीए एवं बीवोक जैसे कोर्सों में ही कुछ सीटें बची रह गई हैं। बीबीए में 34 एवं बीवोक में 25 सीटों पर विद्यार्थी 30 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्ट में विषय संयोजन की सीटें बचती हैं, जिन पर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। सीटें बचती हैं तो 30 सितंबर को फिर से यही प्रक्रिया निभाई जाएगी। उसके लिए विद्यार्थी पोर्टल पर अपने आवेदनों में अपने पंसद के कॉलेज एवं विषयों की पंसद के अनुसार बदलाव कर पाएंगे। इनकी मेरिट सूची एक अक्तूबर को लगेगी। इसी दिन से कक्षाओं का शुभारंभ भी हो जाएगा।

आरकेएसडी कॉलेज में बीए में विषय संयोजन के आधार पर हुए दाखिले
विषय संयोजन कुल सीटें खाली सीटें
1. राजनीति शास्त्र-इतिहास 130 01
2. राजनीति शास्त्र-अर्थशास्त्र 40 01
3.राजनीति शास्त्र-संस्कृत 30 01
4.राजनीति शास्त्र-पंजाबी 20 01
5. इतिहास-अर्थशास्त्र 15 02
6. इतिहास-गणित 05 01
7. अर्थशास्त्र-गणित 25 01
8. अर्थशास्त्र-लोक प्रशासन 15 09
09. अर्थशास्त्र-संस्कृत 20 16
10. गणित -संस्कृत 20 12
11. गणित -पंजाबी 10 06
12. लोकप्रशासन-संस्कृत 05 03
विभिन्न संकायों में अभी तक हुए दाखिले
कक्षा कुल सीटें दाखिला बकाया
1. बीए एडिड 560 461 99
2. बीएससी नॉन मेडिकल एडेड
कैमिस्ट्री के साथ 80 79 01
इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ 60 07 53
3. बीएससी नॉन मेडिकल
सेल्फ फाइनेंस 120 42 78
4. बीएससी
मेडिकल एडेड 80 35 45
5. बीसीए 70 56 14
6. बीकॉम एडेड 160 138 22
सेल्फ फाइनेंस 80 45 35
7. बीबीए सेल्फ फाइनेंस 70 36 34
फोटो - 19
जनता कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया जारी
ढांड। बाबू अनंतराम जनता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि महाविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन जारी है। जो विद्यार्थी दाखिला प्रक्रिया में पंजीकरण करने से वंचित रह गए हैं, उनके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से दोबारा पोर्टल खोला गया है और ओपन काउंसलिंग की जा रही है। कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल की 60, बीकॉम की 60, बीए प्रथम में 320, बीएससी खेल में 50, डीएसपीसी में 30 और डीपीएड में 50 सीटें हैं। अभी तक कॉलेज में काफी सीटें खाली हैं, जिन पर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed