{"_id":"62193014425af9682b7161c0","slug":"clashes-between-anganwadi-workers-and-police-who-came-to-gherao-dhanda-minister-of-state-kaithal-news-knl100156887","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ढांडा का घेराव करने पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर्स और पुलिस में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ढांडा का घेराव करने पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर्स और पुलिस में झड़प
विज्ञापन
वेतन बढ़ोतरी और सरकार की घोषणाओं को लागू कराने सहित अन्य मांगों को लेकर राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के आवास का घेराव करने पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस ने आवास से पहले ही प्रदर्शन कर रही महिलाओं को रोक दिया।
गुस्साई महिलाओं ने आवास से कुछ दूरी पर दिन व रात का पड़ाव शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गली के पीछे के गेट से जाकर राज्यमंत्री की कोठी के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक चौधरी व सिटी एसएचओ रोहताश कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रही आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन पिछले लगभग 80 दिनों से हड़ताल पर है। उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उनकी मांगों को मानने की बजाय सरकार यूनियन की सदस्यों पर केस दर्ज करवा रही है। यह उनके आंदोलन को फेल करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि जब तक यूनियन की मांगों पर सहमति नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता रीना भूसले ने की।
खुद किया पानी का प्रबंध
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पड़ाव स्थल पर पानी व शौचालयों का खुद प्रबंध किया। उनका कहना था कि प्रशासन की तरफ से कोई धरना स्थल के आसपास पानी व शौचालय की सुविधा नहीं दी जाती है। इसलिए खुद ही शौचालयों व पानी का प्रबंध करके आई है। भोजन का प्रबंध धार्मिक स्थलों से करवाया जाएगा। इस अवसर पर रीना, नीतू, कविता, पिंकी, पूनम कैलरम, अंजू मटौर, सुनीता, राजदेवी, रानी, निर्मल, सुखविंदर, रजनी, सुनीता, पूनम कलायत व जीतो मौजूद थी।