फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Civil Services won two bronzes in badminton

Kaithal News: सिविल सर्विसेज बैडमिंटन में जीते दो कांस्य

Tue, 12 Mar 2024 11:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Mar 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
Civil Services won two bronzes in badminton
कैथल। पशुपालन विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात डाॅ. पंकज गुप्ता ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। दो से नौ मार्च तक चंडीगढ़ में आयोजित इस टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। डाॅ. पंकज गुप्ता ने बैडमिंटन सिंगल और डबल दोनों इवेंटस में कांस्य पदक जीता है। कांस्य पदक जीतने पर उनके कार्यालय में भी खुशी का माहौल रहा और स्टाफ ने उन्हें बधाई दी। बताया कि यह टूर्नामेंट सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एवं स्पोर्ट्स बोर्ड के तहत खेल विभाग चंडीगढ़ प्रशासन ने आयोजित की थी। डाॅ. गुप्ता ने बताया कि वह पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके है और कई पदक भी अपने नाम कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन







वर्ष 2017 में मिजोरम में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में डबल इवेंट में उन्होंने रजत पदक जीता था। वहीं हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में एक बार प्रथम व एक बार द्वितीय पुरस्कार का खिताब जीत चुके हैं। कहा कि आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक लाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed