फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   civic

पाकिस्तान में हमारे साथ होता था जानवरों जैसा बरताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
civic
जहां पूरे देश में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर कुछ लोग असंतोष जाहिर कर रहे हैं, वहीं 2006 से लेकर आज तक भारत की नागरिकता को तरस रहे खरकड़ा निवासी कमलेश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। उसका पाकिस्तान में शमीम नाम था और अपने माता-पिता के साथ 2006 में पाकिस्तान से 30 दिन के वीजा पर भारत में आई थी और पाकिस्तान में हो रहे जुलमों से खौफजदा होकर दोबारा पाकिस्तान वापिस नहीं गईं। खरकड़ा में अमर उजाला से बातचीत करते हुए उसने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें ऐसा तोहफा दिया है जिसने उनका जीना सार्थक कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह हिंदू है लेकिन वहां अपना नाम शमीम रखा था। यहां आकर कमलेश रखा। पाकिस्तान में न तो उन्हे पढ़ने दिया जाता था और ना ही खेत में घास फूंस लगाने की इजाजत थी। हिंदू महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण भी होता था। कमलेश के पिता सोना राम से दूरभाष पर बात करने पर उन्होंने बताया कि वह अपने 24 सदस्यों के परिवार सहित पाकिस्तान से 30 दिन का वीजा लेकर हिंदुस्तान आए थे। उसके बाद दोबारा पाकिस्तान नहीं गए। सोना राम ने बताया कि पाकिस्तान में हम लयेया में रहते थे। हमने अलग-अलग जगहों से वीजा लगवाकर भारत आने का प्रावधान किया। कुछ वीजा लयेया जिला से बनवाया और कुछ भावलुर से बनवाकर हम भारत पहुंचे। हमारी बेटियां स्कूल में नहीं जा सकती थीं, घर से बाहर नहीं जा सकती थीं। हमारे पर बहुत अत्यचार होता था, इस डर के मारे हमने उस देश को छोड़ना ही बेहतर समझा। हम दिल्ली आ गए और एक रात वहां रहकर हम रोहतक आ गए जहां एक आश्रम में शरण ली, यह आश्रम भाजपा द्वारा चलाया जाता है। अगले दिन हम डीसी से मिले, हमने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया और हमने कहा कि हम दोबारा पाकिस्तान नहीं जाएंगे। बेशक वहां हमारी सात-आठ किले जमीन थी, जानवर भी पाल रखे थे, लेकिन हम यहां मजदूरी कर लेंगे, परंतु दोबारा पाकिस्तान नहीं जाएंगे। उन्होंने बताया कि 2007 में कमलेश की शादी हमने कैथल जिला के खरकड़ा गांव में और उसकी बहन की शादी प्यारो बाई की शादी पोलड़ में की थी। नया नागरिकता कानून बनने से पहले हमें बार-बार अपनी वेरिफिकेशन करवाने हेतु पुलिस थाने जाना पड़ता था, कई बार पुलिस घर पर भी आकर वेरिफकेशन करती थी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार द्वारा नया नागरिकता बिल लागू करने से हमें जीने का अधिकार मिल गया है। अब हम अमन से इस देश के नागरिक बनकर जीवन यापन कर सकेंगे और हमें पाकिस्तान वापिस जाने का डर भी नहीं सताएगा, क्योंकि पिछले 13 वर्षों से हम पाकिस्तान वापिस भेजने के डर से सहमे रहते थे। इस बिल ने हमें जिंदा कर दिया है। पति सोहन लाल ने कहा कि 2007 में मेरी शादी कमलेश देवी से हुई थी। अब मोदी सरकार के इस फैसले से जिसके तहत इन्हें नागरिकता मिली है तो इसे भारत के नागरिक के सम्मान सारे अधिकार मिल जाएंगे और यह पाकिस्तान वापिस भेजने के डर से मुक्ति पा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed