{"_id":"6aa8473aa0fa21d4a80a220a","slug":"citys-sewerage-system-to-improve-with-3189-lakh-kaithal-news-c-245-1-kht1012-155076-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 31.89 लाख से सुधरेगी शहर की सीवरेज व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 31.89 लाख से सुधरेगी शहर की सीवरेज व्यवस्था
विज्ञापन
फ्रेडस कॉलोनी की गली में सीवरेज ओवरफ्लो। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में सीवरेज लीकेज और ऊंचे-नीचे मैनहोल की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शहर की सीवरेज व्यवस्था के रखरखाव के लिए 31.89 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एक वर्ष तक चलने वाले इस कार्य में सीवर लाइनों की मरम्मत, मैनहोल को दुरुस्त करने के साथ पंपिंग मशीनरी और आईपीएस से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।
शहर के कई हिस्सों में लंबे समय से सीवर लाइन में लीकेज और मैनहोल के ऊंचे-नीचे होने की समस्या बनी हुई है। जनकपुरी कॉलोनी, मायापुरी कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, करनाल रोड, जींद रोड और अंबाला रोड पर लोगों को सीवरेज व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से कई बार इन समस्याओं को दूर करने की मांग की गई थी। इसके बाद विभाग ने समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा। मंजूरी मिलने के बाद अब रखरखाव कार्य कराया जाएगा।
विभाग अनुसार डिविजन नंबर-1 की ओर से तैयार कार्य विवरण में शहर में बिछी विभिन्न आकार की एसडब्ल्यू और आरसीसी पाइपों की सीवर लाइनों को शामिल किया गया है। पुरानी या क्षतिग्रस्त लाइन में लीकेज मिलने पर उसकी मरम्मत की जाएगी। ईंट से बने गोलाकार सीवर मैनहोल की भी जरूरत के अनुसार मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पंपिंग मशीनरी भी होगी ठीक
सीवर के पानी की निकासी के लिए इस्तेमाल होने वाली पंपिंग मशीनरी की मरम्मत और रखरखाव भी इसी योजना के तहत होगा। मशीनरी में खराबी आने पर उसे ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही आईपीएस (इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) से जुड़े आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे। इससे सीवर के पानी की निकासी व्यवस्था को सुचारु रखने में मदद मिलेगी।
-- -- -- -- --
जरूरत पड़ने पर होंगे आकस्मिक कार्य
रखरखाव अवधि के दौरान किसी क्षेत्र में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने, मैनहोल में खराबी आने या पंपिंग व्यवस्था प्रभावित होने पर आवश्यक मरम्मत कराई जा सकेगी। शहरवासी मनोज, राजेंद्र, राजरूप, अभिषेक ने बताया कि शहर में काफी जगह सीवरेज संबंधित समस्या है। उसे ठीक होने के बाद वाहन चालकों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।
-- --
करीब 31.89 लाख रुपये की अनुमानित राशि से एक वर्ष तक शहर की सीवरेज व्यवस्था का रखरखाव कराया जाएगा। पुरानी सीवर लाइनों की लीकेज और अन्य तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा। - अभिषेक शेर, अधिकारी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग