फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City parks will be seen shining

एसडीएम ने किया पार्कों का दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
City parks will be seen shining
कैथल। शहर में बदहाल पार्कों की डीसी द्वारा ली गई सुध के बाद हालात में सुधार की उम्मीद जगी है। एसडीएम ने दौरा करके बुधवार शाम को उन कार्यों की जांच की, जिनमें डीसी के निर्देश के बाद सुधार किया जा रहा है। पिछले सप्ताह डीसी प्रदीप दहिया ने जवाहर पार्क और चिल्ड्रेन पार्क का दौरा करके नंगे तारों, तालाब के दूषित पानी, टूटे झूलों, लाइटों, पेयजल और साफ सफाई की स्थिति में सुधार के निर्देश दिए थे। नगर परिषद के अधिकारियों ने सुधार भी करवाया है। इस पर भी एसडीएम ने दौरा कर जल्द से जल्द कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिल्ड्रेन और जवाहर पार्क का दौरा किया।
विज्ञापन

बुधवार को शाम पांच बजे एसडीएम मनीष लौहान नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में सफाई का अभाव दिखा तो कहा कि शहर की सफाई का जिम्मा नगर परिषद के अधिकारियों पर ही है तो कार्यालय तो ऐसा होना चाहिए कि दूर से सफाई व्यवस्था चकमती नजर आए। वहीं नप का कार्यालय खत्म होने के कारण लंबे समय से चेयरमैन का कार्यालय भी बंद पड़ा हुआ है, इसलिए यहां भी सफाई न होने के कारण बदबू आ रही है, इस तरफ विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं जनकपूरी और अग्रसेन पुरम कालोनी में नप की तरफ से दो सड़कों का निर्माण कार्य किया गया था, इन गलियों का निरीक्षण भी एसडीएम ने किया। एसडीएम ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय, जनकपुरी कालोनी, अग्रसेन पूरम कालोनी, चिल्ड्रन व जवाहर पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष लौहान ने कहा कि चार मार्च को डीसी प्रदीप दहिया ने पार्कों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कुछ खामियां मिली थी। नप अधिकारियों को यह खामियां दूर करने के निर्देश दिए थे। इन्हें दूर करने के लिए किए गए कार्यों को जांचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed