फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   city development, curcular, nagar parishad, kaithal

शहर के विकास को मिलेगी धार

Tue, 26 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 26 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
city development, curcular, nagar parishad, kaithal
नगर परिषद ने जारी किया सर्कुलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लंबे समय से शहर की गलियों, नालियों, सीवरेज व सड़कों पर रुके हुए काम को अब धार मिलेगी। पार्षदों की मांग पर नगर परिषद ने सभी 31 पार्षदों को सर्कुलर जारी किया है। जिसमें बुधवार तक सूची बनाकर परिषद में सौंपने को कहा है। इसके बाद इन कार्यों पर एस्टीमेट बनाकर विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर में नगर परिषद के माध्यम से होने वाले सीवरेज, नालियों, गलियों व अन्य कई प्रकार के कार्यों पर चुनाव प्रक्रिया के कारण एक तरह से रोक लगी हुई थी। मई में हुए चुनाव के बाद नगर परिषद के चेयरमैन के चुनाव में ही एक माह का समय लगा। इसके बाद नोटिफिकेशन जारी हुआ तो चेयरमैन ने अपना कार्यभार संभाला। इस अवधि में शहर में कई समस्याएं मुंह बाए खड़ी हो गई हैं। कई वार्डों में गंदगी, ओवरफ्लो नालों के कारण लोग परेशान हैं। जिस पर पार्षदों की मांग पर चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने सोमवार को सर्कुलर जारी कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को सभी 31 पार्षदों को सर्कुलर जारी किया गया है। जिसमें उनसे सीवरेज, सफाई, स्ट्रीट लाइट व अन्य विकास कार्यों के लिए प्राथमिकता के आधार पर सूची बनाकर देने को कहा गया है। बुधवार 27 जुलाई तक पार्षदों को यह सूची देनी होगी। इसके बाद एस्टीमेट बनवाए जाएंगे। बाद में सभी वार्डों में समान रुप से बजट का वितरण करते हुए इन जरूरत के विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल प्रजापति, चेयरमैन


पार्षदों ने कहा-प्रधान जी, वार्डों में कब शुरू होंगे काम
इससे पूर्व आधा दर्जन से अधिक पार्षद सोमवार को एकत्रित होकर नगर परिषद चेयरमैन के पास पहुंचे और उनसे विकास कार्य शुरू करवाए जाने की मांग की। वार्डों में सीवरेज, सफाई सहित अन्य जनसमस्याओं पर भी काम न होने के कारण लोग पार्षदों के पास पहुंच रहे हैं। लेकिन पार्षद भी परिषद से सहयोग न मिलने के कारण कुछ नहीं कर पा रहे हैं।


भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं जिला कष्ट निवारण समिति के प्रधान रॉकी मित्तल, पार्षद महेंद्र थरेजा, मोहन लाल, रेखा सिंगला, नरेश मित्तल सहित अन्य ने कहा कि तीन माह हो गए हैं चुनाव को। अब लोग अपने कार्योें के लिए आने लगे हैं। वार्डों में साफ-सफाई, सीवरेज सहित अन्य काम करवाए जाने की आवश्यकता है। रॉकी मित्तल ने कहा कि लोगों की मांग है कि बंद पड़े सीवरेज को खुलवाया जाए। गलियों व सड़कों पर काम शुरू किया जाए। साथ ही सफाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जाएं। इन सभी कार्यों के न होने के कारण लोग पार्षदों से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed