{"_id":"586008dd4f1c1b5221eeaf28","slug":"christmas-santa-gifts-cake-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केक काटकर मनाया क्रिसमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केक काटकर मनाया क्रिसमस
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
सेल्फी लेती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कई जगह क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। करुणा फेथ मिनिस्टरिस द्वारा मिलन पैलेस में रविवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला परिषद के वाइस चेयरमैन मुनीष कठवाड़ व ब्लाक समिति चेयरमैन बंसी लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथियों ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कठवाड़ ने कहा कि भगवान यीशु ने पूरे विश्व को भाईचारे एवं शांति का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति व हरियाणवीं संस्कृति से ओत प्रोत नृत्य से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर करुणा प्रार्थना भवन के प्रधान पास्टर जेपी कल्याण, उप प्रधान संजीव कल्याण आदि मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
गांव संतोख-माजरा में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। गांव में स्थित चर्च में दूर-दराज से आए हजारों लोगों ने प्रभु यीशु से प्रार्थना कर सुख शांति की कामना की। इस दौरान अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, श्रीनगर, जम्मू से भी लोगों ने आकर भगवान यीशु से प्रार्थना की। चर्च के बाहर लगी छोटी-छोटी दुकानों से लोगों ने खूब खरीदारी की। क्रिसमस पर छोटे-छोटे बच्चों ने रंगबिरंगे पोशाकों में अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
अमेरिका से आए नरेंद्र चौहान व अन्य एनआरआई ने बताया कि वे पिछले 47 वर्षों से लगातार अपनी जन्म भूमि में आकर क्रिसमस मनाते हैं। चर्च के पादरी ससीमुएल ने बताया कि सुबह प्रभु यीशु की प्रार्थना की गई जिसमें 3000 लोगों ने भाग लिया। चर्च कमेटी के रमेश कुमार, याकूब, गीदोन, प्रेम मसीह, शीलू, पतरस ने बताया कि यह त्यौहार पिछले कई वर्षों से मनाया जाता है। यहां आसपास के गांवों से भी लोग आते हैं।