{"_id":"694d834cd2027edf19023320","slug":"christmas-celebrations-songs-of-lord-jesus-echo-kaithal-news-c-245-1-kht1010-142674-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्रिसमस पर धूमधाम, गूंजे प्रभु यीशु के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्रिसमस पर धूमधाम, गूंजे प्रभु यीशु के गीत
Fri, 26 Dec 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
शहर की मलिक नगर की चर्च में फॉदर डीपी थॉमस क्रिसमस मनाते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/राजौंद। जिले में वीरवार को क्रिसमस की धूमधाम रही। बच्चों में सेंटा क्लाज से मिलने का जहां क्रेज रहा वहीं संतोखमाजरा गांव में मेले सा नजारा दिखा। गांव में स्थित करीब 200 साल पुराने चर्च में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु से प्रार्थना कर सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर विदेशों से आए लोगों ने भी चर्च में पहुंचकर प्रभु यीशु के चरणों में शीश नवाया।
गांव के पूर्व सरपंच एवं चर्च कमेटी के सचिव जोसफदास तथा पादरी आशीष एलफरेड ने बताया कि क्रिसमस-डे की तैयारियां पिछले कई दिनों से की जा रही थीं और चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चर्च के बाहर लगी छोटी-छोटी दुकानों से लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विदेश से आए लोगों ने बताया कि भले ही क्रिसमस-डे पूरे विश्व में मनाया जाता है, लेकिन अपने जन्म स्थान और पैतृक गांव में इस पर्व को मनाने का आनंद कहीं और नहीं मिलता। पादरी आशीष एलफरेड ने बताया कि सुबह प्रभु यीशु मसीह की विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह पर्व यहां पिछले कई वर्षों से मनाया जा रहा है और आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करीब 200 वर्ष पूर्व गांव आबाद हुआ था। प्रारंभ में गांव में ही एक छोटी चर्च थी, लेकिन वर्ष 1953-54 में राजौंद-कोटड़ा मार्ग पर गांव के बाहर वर्तमान चर्च की स्थापना की गई। तब से लेकर अब तक हर वर्ष क्रिसमस-डे का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। गांव के जो लोग विदेशों में रहते हैं, वे भी इस अवसर पर अपने पैतृक गांव पहुंचकर प्रार्थनाओं में हिस्सा लेते हैं। गौरतलब है कि क्रिसमस पर्व की तैयारियां पिछले कई दिनों से की जा रही थी और चर्च को खूब सजाया गया था। चर्च के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। इस दौरान यहां पर लगाई गई छोटी-छोटी दुकानों से लोगों ने खूब खरीदारी की।
इस दौरान कमेटी सदस्य जोसफ खेडा, जंगशेद, जसबीर, पूर्व सरपंच बॉबी, बिल्लू, निक्सिन, परवेज, मोनू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उधर, चीका रोड स्थित मालिक नगर में स्थित चर्च में वीरवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर की कैथोलिक चर्चों को भव्य रूप से सजाया गया था, जिसमें रंग-बिरंगी लाइटें, फूलों की माला और आकर्षक क्रिसमस ट्री शामिल थे।
सुबह से ही चर्च परिसर में बच्चों और वयस्कों की भीड़ उमड़ी। बच्चों में सेंटा क्लॉज से मिलने और उपहार पाने के लिए विशेष उत्साह देखा गया। माता-पिता अपने बच्चों के साथ, जबकि स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं दोस्तों के साथ क्रिसमस का आनंद लेने पहुंचे। लोग प्रार्थना करने और अपनी मन्नत पूरी करने के लिए भी चर्च आए।
रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर मुख्य प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। चर्च में सुंदर झांकियां, कैरोल गायन और केक काटकर बधाई देने की रस्म ने पर्व को और उल्लासपूर्ण बनाया। फॉदर डीपी थॉमस ने बताया कि क्रिसमस ईसाई समुदाय के लिए सेवा और परोपकार का प्रतीक है।
चर्च परिसरों में बनाई गई चरनी और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। माता मरियम की गोद में बालक यीशु की छवि और सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में सजे बच्चों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। शहर के विभिन्न गिरजाघरों में बिशप और फादर के मार्गदर्शन में पवित्र मिस्सा आयोजित की गई, जिसमें प्रार्थना के दौरान दुआएं की गईं।