फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chirag and Rahul made name famous

Kaithal News: चिराग और राहुल ने रोशन किया नाम

Sun, 21 Jul 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Chirag and Rahul made name famous
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल के छात्र चिराग और राहुल ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में आयोजित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।


प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने बताया कि चिराग बीएससी स्पोर्ट्स तृतीय वर्ष के छात्र चिराग ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में टॉप करते हुए द्वितीय और महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बीएससी स्पोर्ट्स तृतीय वर्ष के ही छात्र राहुल ने भी कुरुक्षेत्र विवि में तृतीय स्थान और महाविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्रों के महाविद्यालय में पहुंचने पर इनका स्वागत करते हुए बधाई दी व प्राचार्य ने इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने इन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि ये दोनों छात्र न केवल पढ़ाई में अपितु खेलों में भी विशेष रुचि रखते हैं। इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के बीएससी स्पोर्ट्स विभाग के शिक्षक विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने भी दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed