फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chinese thread hurting

जख्म दे रही चाइनीज डोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Chinese thread hurting
हर साल प्रशासन की ओर से चाइनीज डोर के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया जाता है। इसके बावजूद शहर की कई दुकानों पर चाइनीज डोर धड़ल्ले से बिक रही है। इसके कारण कई राहगीर और वाहन चालक घायल हो चुके हैं। वहीं प्रशासन की कार्रवाई चाइनीज डोर बेचने वाले दुकानदारों पर सख्ती की बजाय लोगों और वाहन चालकों को जागरूक करने का अभियान चलाने तक सीमित रहती है। सबसे बड़ी चिंता का विषय रेलवे ओवर ब्रिज पर फंसने वाली डोर हैं। जो दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर पिछले दो दिनों में चाइनीज डोर की चपेट में आने से दो व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन

इसमें से पहली घटना शनिवार शाम को रेलवे ओवर ब्रिज पर हुई। आईटीआई के प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार बाइक पर अपने पुत्र को लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रेलवे ओवरब्रिज पर चाइनीज डोर की चपेट में आने से उनकी बाजू पर काफी गहरा घाव हो गया। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वह घर पहुंचे। वहीं रविवार सुबह हुए एक अन्य हादसे में गांव तारागढ़ निवासी महेंद्र सिंह की आंख बाल-बाल बच गई। वह बाइक पर रेलवे ओवर ब्रिज से शहर आ रहा था। इस दौरान वह पुल केऊपर दोनों ओर के बिजली के खंभों में फंसी चाइनीज डोर की चपेट में आ गया। चाइनीज डोर उसकी गर्दन से ऊपर चेहरे और नाक को चीरते हुए गहरा घाव कर गई। उसकी आंख तो बच गई। लेकिन नाक व गाल में आठ टांके लगे। तब जाकर उसका घाव बंद हुआ। महेंद्र ने बताया कि यदि बाइक की स्पीड होती तो उसकी आंख को चोट लग सकती थी।
विज्ञापन

शहर के अन्य मार्गों पर भी जानलेवा डोर के कारण कोई न कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जो इस डोर को बेच रहे हैं। न ही खरीदारों पर सख्ती बरती जा रही है। प्रशासन द्वारा हर बार महज घोषणा करके अपने कर्त्तव्य को पूरा मान लिया जाता है लेकिन रविवार को भी जब मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया तो पुलिस को चीन निर्मित मांझे की जरूर याद आई। इसके बाद पुलिस टीम ने रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर से गश्त करते हुए कुछ घंटों के लिए जरूर अभियान चलाया। लेकिन जिन अधिकारियों की चाइनीज डोर बिक्री पर रोक की जिम्मेदारी है, उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवी राजू डोहर ने कहा कि वे हर साल प्रशासन से मांग करते हैं। इस बार भी उन्होंने इस ओर अधिकारियों का ध्यान दिलवाया है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती दिख रही।
निजी अस्पताल में चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि अक्सर इस सीजन में अस्पताल में चीन निर्मित डोर से पीड़ित पहुंचते हैं। यह एक तरह से प्लास्टिक होती है, जो फंसने पर गहरा घाव कर देती है। यदि गर्दन में फंस जाए तो जानलेवा भी हो सकती है। इसीलिए इस पर रोक जरूरी है।

एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि पुलिस ने रविवार को इस संबंध में अभियान चलाया है। रविवार को पुलिस ने रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंच कर वाहन चालकों को जागरूक किया। साथ ही नियमानुसार चाइनीज डोर के प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed