{"_id":"69f3aba2bacd481e810ebfee","slug":"childrens-park-to-be-rejuvenated-with-rs-50-lakh-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148664-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चिल्ड्रन पार्क का 50 लाख रुपये से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चिल्ड्रन पार्क का 50 लाख रुपये से होगा कायाकल्प
Fri, 01 May 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
शहर के चिल्ड्रन पार्क का दृश्य। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के प्रमुख चिल्ड्रन पार्क का जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से करीब 50 लाख रुपये की लागत से पार्क को नया रूप दिया जाएगा। इसके तहत ओपन जिम, झूलों की मरम्मत की जाएगी और सेल्फी प्वाइंट भी बनाने की तैयारी है।
इसी क्रम में शहर की विदक्यार झील पर भी सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। पार्क में सैर करने आने वाले लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है और जल्द काम शुरू होगा।
योजना के तहत पार्क में ओपन जिम उपकरण लगाए जाएंगे, झूलों की मरम्मत की जाएगी और टूटी ग्रिलों को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों-आगंतुकों के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। चिल्ड्रन पार्क स्थित विज्ञान पैनोरमा के उपकरणों की मरम्मत कर उन्हें फिर से सुचारु किया जाएगा, साथ ही वहां प्रदर्शित की जाने वाली विज्ञान फिल्मों को भी अपडेट किया जाएगा। पार्क की सभी पगडंडियों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे आने-जाने में सुविधा बढ़ेगी।
विज्ञापन
पहले भी उठी थीं शिकायतें : चिल्ड्रन पार्क शहर के प्रमुख पार्कों में शामिल है और इसके साथ ही जवाहर पार्क भी स्थित है। सुबह और शाम के समय यहां बच्चे, बुजुर्ग और युवा सैर करने पहुंचते हैं। पास ही स्थित झील पर भी लोग टहलने का आनंद लेते हैं। लंबे समय से पार्क की बदहाल स्थिति की शिकायतें मिल रहीं। जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा और डीसी के निरीक्षण के बाद इस परियोजना को गति दी गई।
सौंदर्यीकरण से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास रहेगा। कार्य पूरा होने के बाद शहरवासी एक बेहतर और आकर्षक पार्क का आनंद ले सकेंगे।
-सुरभि गर्ग, अध्यक्ष-नगर परिषद