फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   children park, inspection, nagar parishad chairman, kaithal

हर माह 4 लाख का ठेका, सुविधाएं ना के बराबर

Tue, 13 Sep 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 13 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
children park, inspection, nagar parishad chairman, kaithal
नगर परिषद अध्यक्ष ने किया अधिकारियों के साथ दौरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर परिषद अध्यक्ष यशपाल प्रजापति ने सोमवार शाम अधिकारियों के साथ मिलकर चिल्ड्रेन पार्क व जवाहर पार्क का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहां अव्यवस्थाएं देखकर वे खुद हैरान रह गए। उन्होंने अधिकारियों से खामियों को लेकर रिपोर्ट तलब की। साथ ही ठेकेदार को एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क में घूम रहे लोगों से बातचीत कर समस्याओं की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


यशपाल प्रजापति शाम के समय ईओ एमएस जगत सहित अन्य अधिकारियों के साथ पहले चिल्ड्रेन पार्क पहुंचे। वहां उन्होंने पार्क में अव्यवस्थित घास के बारे में पूछा। यहां घास सही नहीं कटी हुई थी। पार्क में बिजली की हालत खस्ता पाई गई। तारें जमीन पर पड़ी हुई थी। कई तारें नंगी पड़ी थी। इसके अलावा झूलों सहित अन्य उपकरण टूटे-फूटे हुए पाए गए। पार्क में बनें कमरों की हालत भी खस्ता थी। वहीं पीने के पानी, शौचालय की हालत बद्तर मिली। इसके बाद मौके पर ही ठेकेदार को बुलाकर यहां साफ-सफाई व व्यवस्था के लिए लगाए गए कर्मचारियों की संख्या पूछी। ठेकेदार ने बताया कि उसने 31 कर्मचारी लगाए हुए हैं। इस पर अधिकारियों के सामने ही उन सभी कर्मचारियों की हाजिरी चेक की गई तो 31 में से 29 कर्मचारी हाजिर मिले, 2 कर्मचारी नदारद थे।
विज्ञापन


ठेकेदार ने कहा-टूटा हुआ मिला सामान, प्रधान ने कहा-रिपोर्ट बनाकर दो
ठेकेदार ने कहा कि उसे काफी सामान टूटा हुआ मिला है। जिस पर प्रधान ने कहा कि रिपोर्ट बनाकर दी जाए, जिसमें सभी सामान की सूची हो। यदि उसके समय में सामान टूटा है तो उसकी राशि बिल से काट ली जाएगी। करीब 4 लाख रुपये की राशि हर माह रखरखाव पर खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठप पड़ा है पैनोरमा
लाखों रुपये की लागत से बना पैनोरमा बंद पड़ा हुआ मिला। जिस पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इसे अगले एक सप्ताह तक चालू किया जाए। ताकि बच्चे इसका लाभ उठा सकें। यहां कई उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। जिस कारण बच्चों को कोई लाभ नहीं मिल रहा।

सीसीटीवी कैमरे भी ठप
पार्क में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी ठप हैं। पार्क में घूमने के लिए आए लोगों ने बताया कि यहां पीने के पानी की बड़ी समस्या है। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शौचालयों की हालत खस्ता है। प्रधान सहित अधिकारियों ने ठेकेदार को एक सप्ताह में इन खामियों को दूर करने के लिए कहा है। इस अवसर पर एमई राजकुमार, जेई प्रदीप, सीएसआई रोशन लाल सहित पार्षद विनोद सोनी, नरेश मित्तल, विनोद शर्मा, प्रवीण शर्मा, बलजीत रंगा, सुरेंद्र पहलवान भी मौजूद थे।


चिल्ड्रन पार्क व जवाहर पार्क में दौरा कर खामियों की जांच की गई। यहां लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। जबकि परिषद द्वारा हर माह 4 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसीलिए एक सप्ताह में सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
यशपाल प्रजापति, अध्यक्ष, नगर परिषद कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed