फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children of SS Bal Sadan brought glory to their name

Kaithal News: एसएस बाल सदन के बच्चों ने किया नाम रोशन

Sun, 05 May 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Children of SS Bal Sadan brought glory to their name
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। एसएस सोसायटी की ओर से संचालित एसएस बाल सदन स्कूल के बच्चों ने राज्यस्तरीय सब जूनियर व सीनियर मय थाई प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा व संजय सरदाना ने बताया कि राज्यस्तरीय सब जूनियर व सीनियर मय थाई प्रतियोगिता तीन व चार मई को भिवानी में हुई थी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले के बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एंजेल भुक्कल ने 56 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान व नवराज सिंह चीमा ने 28 किलो भार वर्ग में में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सलोनी ने अपने भार वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन सभी बच्चों के जीतने की खुशी में प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, कुलदीप चीमा, संजय सरदाना व स्कूल के स्टाफ ने कोच रवि मोरिया व बच्चों का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

मय थाई को जानें

थाईलैंड की यह एक कठिन मार्शल आर्ट है जिसमें भिन्न जकड़न (क्लिंचिंग) तकनीकों के साथ खड़े होकर प्रहार किए जाते हैं। यह किक बॉक्सिंग की अन्य इंडो-चाइनीज़ (भारतीय-चीनी) शैलियों के समान है। मय थाई थाईलैंड का राष्ट्रीय खेल है। मय थाई को ‘आठ अंगों की कला’ या ‘आठ अंगों के विज्ञान’ के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें पंच (मुक्का), किक (पैर से हिट करना), कोहनी और घुटने से प्रहार किए जाते हैं। इस प्रकार से इसमें ‘संपर्क के आठ बिंदुओं’ का उपयोग किया जाता है। इसके विपरीत पश्चिमी बॉक्सिंग में ‘दो बिंदुओं’ (मुट्ठी) का और खेल उन्मुख मार्शल आर्ट्स में ‘चार बिंदुओं’ (हाथ और पैर) का उपयोग किया जाता है। मय थाई में प्रैक्टिस करने वाले पेशेवर को नाक मय के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed