फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Children made a mark with their presentations in cultural competitions.

Kaithal News: सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां

Fri, 27 Sep 2024 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Sep 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Children made a mark with their presentations in cultural competitions.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला डाइट परिसर में वीरवार को आयोजित जिला स्तरीय अंडर-11 स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई। इसमें कक्षा तीन से पांचवीं तक के लगभग 150 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में फैंसी ड्रैस, रागिनी, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, पेंटिंग, व मोनो एक्टिंग आदि प्रतियोगिताएं करवाई। विद्यार्थियों ने अपनी जबरदस्त प्रस्तुतियों से सब लोगों का मन मोह लिया।

जिला खेल एईओ रमेंश चहल व एईईओ नरमैल सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर दो दिनों पहले जिला स्तरीय अंडर 11 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसी कड़ी में वीरवार को जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को आशीर्वाद दिया। वहींं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर जमकर
विज्ञापन


तालियां बजीं।

आयोजन में सामूहिक गान में देशा मैं देश रै भारत, भारत में हरियाणा सहित अन्य प्रस्तुतियां दी। इसके साथ फैंसी ड्रेस में आकर्षक मुद्राओं में अपनी प्रस्तुतियां दी। ओर पेंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इस अवसर पर कन्वीनर संगीत शिक्षक कृष्ण कुमार, संगीत शिक्षिका मुस्कान, वंदना, नीलम, प्रोमिला, मधुबाला, ममता, जेबीटी परवीन व ड्राइंग शिक्षक अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं के ये रहे विजेता
n
फैंसी ड्रेस लडक़ों में प्रथम स्थान जीएमएसपीएस चौशाला और दूसरा स्थान केवीएम पाई पूंडरी ने हासिल किया।

n
फैंसी ड्रेस लड़कियों में प्रथम स्थान केवीएम पाई पूंडरी, दूसरा स्थान योगश्वर स्कूल सीवन व तीसरा स्थान इंडियन हाइट स्कूल चीका ने हासिल किया।

n
रागिनी लड़कियों में प्रथम स्थान केवीएम पाई पूंडरी और दूसरा स्थान केवीएम पाई पूंडरी ने हासिल किया।

n
रागिनी लडक़ों में प्रथम स्थान डीएवी पुलिस कैथल, दूसरा स्थान जीएमपीएस जाखौली और तीसरा स्थान केवीएम पाई पूंडरी ने हासिल किया।

n
एकल नृत्य लडक़ों में प्रथम स्थान केवीएम पाई पूंडरी और दूसरा स्थान जीएमपीएस जाखौली ने हासिल किया।

n
एकल नृत्य लड़कियों में प्रथम स्थान डीएवी पुलिस स्कूल कैथल, दूसरा स्थान जीजीएमएसपीएस

कलायत और तीसरा स्थान जीपीएस जाजनपुर ने हासिल किया।

n
मोनो एक्टिंग लड़कों में प्रथम स्थान केवीएम पाई पूंडरी ने हासिल किया।

n
मोनो एक्टिंग लड़कियों में प्रथम स्थान केवीएम पाई पूंडरी ने हासिल किया।

n
सामूहिक नृत्य लड़कों में प्रथम स्थान केवीएम पाई पूंडरी ने हासिल किया।

n
सामूहिक नृत्य लड़कियों में प्रथम स्थान केवीएम पाई पूंडरी, दूसरा स्थान जीजीएमएसपीएस कलायत व तीसरा स्थान जीपीएस नरवल ने हासिल किया।

n
सामूहिक गान लड़कियों में प्रथम स्थान शिव प्राइमरी करोड़ा, दूसरा स्थान जीएनए खरक सीवन और तीसरा स्थान जीपीएस प्यौदा ने हासिल किया।

n
पेंटिंग लड़कों में प्रथम स्थान गुरुनानक अकादमी साहब सिंह, दूसरा स्थान डीएवी पुलिस कैथल और तीसरा स्थान गुरुनानक अकादमी ने हासिल किया।

n
पेंटिंग लड़कियों में प्रथम स्थान एमडीएन ग्लोबल स्कूल कैथल और दूसरा स्थान केवीएम ग्लोबल स्कूल ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed