{"_id":"68eff79a5c7d96ab1b09f526","slug":"chief-minister-will-be-the-chief-guest-at-namdev-jayanti-celebrations-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139404-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नामदेव जयंती समारोह में मुख्यमंत्री होंगे मुख्यातिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नामदेव जयंती समारोह में मुख्यमंत्री होंगे मुख्यातिथि
Thu, 16 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुधवार को संत नामदेव सभा हरियाणा की बैठक हुई। इसमें आगामी 26 अक्तूबर को हिसार में होने वाले प्रदेश स्तरीय नामदेव जयंती समारोह पर चर्चा हुई। जानकारी दी गई कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संत नामदेव सभा अध्यक्ष सतबीर वर्मा और वशिष्ठ अतिथि कृष्ण कुमार रोहिला उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान वीरेंद्र रोहिला ने की।
बैठक में 26 अक्तूबर को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय संत नामदेव जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। सभा के अध्यक्ष सतबीर वर्मा ने बताया कि जयंती समारोह में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के समय रोहिल्ला, टांक, छिपी और दर्जी समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन जिलों में धर्मशाला के लिए जगह नहीं है, वहां मंदिर और धर्मशाला निर्माण के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाए। संवाद