{"_id":"680d30121014053627078554","slug":"cheeka-ward-12-team-won-the-match-kaithal-news-c-18-1-knl1004-633191-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका वार्ड-12 की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका वार्ड-12 की टीम ने जीता मैच
Sun, 27 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। खंड के हंसु माजरा गांव के बाबा दवादशी गिरी क्रिकेट क्लब की ओर से शनिवार को दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसमें चीका वार्ड-12 की टीम ने हंसु माजरा की टीम को दो विकेट से हराकर मैच जीता।
इससे पूर्व खिलाड़ियों के साथ परिचय करते हुए मुख्यअतिथि रहे डेरा बाबा दवादशी गिरी के सेवादार बाबा गोविंद गिरी ने दोनों टीमों के कप्तान के साथ टॉस कराकर मैच की शुरुआत की।
टूर्नामेंट में पहला मैच हंसु माजरा ए व चीका वार्ड नंबर 12 के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हंसु माजरा टीम ने 53 रनों का लक्ष्य दिया। चीका वार्ड नंबर 12 की टीम ने दो विकेट से मैच जीत लिया। दो दिवसीय टूर्नामेंट में पहला पुरस्कार 7100 और दूसरा 4100 रुपये है। मैन ऑफ द सीरीज को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट का आयोजन रामफल कश्यप व उनके परिवार की ओर से किया जा रहा है। मास्टर बूटा सिंह ने प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा। इस अवसर पर गांव से सरपंच व ग्राम पंचायत हंसु माजरा, जगतार सिंह, रोबिन, हरपाल, बूटा सिंह, फीडू कॉमेंटटर व ग्राम वासी मौजूद रहे।