फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheeka president accused councillors of putting unnecessary pressure on him

Kaithal News: चीका अध्यक्ष ने पार्षदों पर लगाए बेवजह दबाव बनाने के आरोप

Sat, 17 May 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cheeka president accused councillors of putting unnecessary pressure on him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। नगरपालिका चीका की अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने कहा कि शहर के कुछ पार्षद उनके ऊपर विकास न करवाने के आरोप लगा बेवजह का दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि वास्तव में यहीं पार्षद अपने वार्डों में विकास नहीं करवाना चाहते।

डॉ. रेखा ने शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक पार्षदों के साथ अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रही थी। उन्होंने अपने साथ कम से कम नौ पार्षदों का समर्थन होने का दावा भी किया। डॉ. रेखा ने कहा कि विरोधी पार्षद एक तरफ तो शहर में विकास नहीं करवाने के आरोप लगा रहे है दूसरी तरफ शहर के विकास कार्यों पर खर्च किए गए 17 करोड़ रुपयों पर भी सवाल खड़े कर रहे है, यहीं बात उनके दोहरे चरित्र को दर्शा रही है।
विज्ञापन


चेयरपर्सन ने कहा कि जो पार्षद नगरपालिका की बैठक ना बुलाने के आरोप लगा रहे हैं। वहीं पार्षद 13 व 15 मार्च को बुलाई गई बजट बैठकों में शामिल नहीं हुए थे, जबकि नपा कर्मचारियों को इनके घर भेजकर बैठक की सूचना दी गई थी। डॉ. रेखा ने कहा कि उनके पहले कार्यकाल में 17 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए है और 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य वर्तमान में जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा 22 करोड़ रुपये कि विकास कार्य पाइप लाइन में है और इसके लिए डीएनआईटी की मंजूरी मिल चुकी है।

चेयरपर्सन ने कहा कि उनके कार्यकाल से पहले मंजूर हुए सीएम अनाउंसमेंट की तीन करोड़ रुपये की राशि से सेक्टर चार में सडक़ों का निर्माण करवाया गया है। रेखा रानी ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर शहर में अब तक करवाए गए विकास कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत कर विरोधियों की पोल खोलेंगे।


कहा कि कुछ पार्षद सिर्फ राजनैतिक दुर्भावना के चलते उनका विरोध करने पर उतारू है जबकि उन्होंने सभी पार्षदों की सहमती से उनके वार्डों में विकास के काम करवाए हैं। डॉ. रेखा ने कहा कि पिछले वर्ष वैध की गई 14 काॅलोनियों में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव शर्मा, पार्षद सुभाष चंद, बबीता रानी, पार्षद राजेश सीड़ा, पार्षद प्रतिनिधि संभालू जिंदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed