फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cheeka Nagar Palika House meeting today

Kaithal News: चीका नगर पालिका सदन की बैठक आज

Fri, 25 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Cheeka Nagar Palika House meeting today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका नगरपालिका सदन की बैठक शुक्रवार को होने जा रही है, जिसे लेकर नगर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष जहां विकास से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर पूरी तैयारी के साथ बैठक में पहुंचने वाला है, वहीं सत्ता पक्ष ने भी रणनीतिक तौर पर कमर कस ली है।

विपक्षी पार्षद दलबीर सीड़ा ने बताया कि बैठक में शहर की कच्ची गलियों, खराब स्ट्रीट लाइटों, जर्जर सीवरेज व्यवस्था, जल निकासी और सफाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के पास बहुमत है और वे इन सभी मुद्दों को हर हाल में पारित कराएंगे।
विज्ञापन


पार्कों की जिम्मेदारी सामाजिक संस्थाओं को देने का प्रस्ताव : सीड़ा ने कहा कि पार्कों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, फिर भी ठेकेदार अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम हैं। इसलिए बैठक में यह प्रस्ताव लाया जाएगा कि पार्कों की देखभाल सामाजिक संस्थाओं को सौंपी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कॉलोनियों और फर्जी प्रॉपर्टी आईडी पर उठेंगे सवाल : उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध कॉलोनियों को वैध करने के नाम पर सैकड़ों फर्जी प्रॉपर्टी आईडी बनाई गई हैं और विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है।


डेढ़ साल बाद हो रही बैठक

दलबीर सीड़ा ने बताया कि लगभग डेढ़ साल से नगरपालिका हाउस की बैठक नहीं बुलाई गई थी। उन्होंने यह मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था, जिसके बाद अब यह बैठक आयोजित हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बैठक के बाद शहर में विकास की रफ्तार तेज होगी और तीन साल से अटके कार्यों को नया जीवन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed