{"_id":"64418dea568867937c08bbd4","slug":"cheating-of-7695-lakh-in-the-name-of-school-dress-supply-kaithal-news-c-18-1-97459-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्कूल ड्रेस सप्लाई के नाम पर 76.95 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्कूल ड्रेस सप्लाई के नाम पर 76.95 लाख की ठगी
Fri, 21 Apr 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर-19 निवासी एक व्यक्ति के साथ पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में करोड़ों की वर्दी सप्लाई का आर्डर दिलाने के नाम पर 76.95 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कैथल के सेक्टर-19 निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह स्टीवा ग्लोबल एक्सपोर्ट करनाल रोड निसिंग जिला करनाल में अधिकृत प्रतिनिधि हैं।
दिसंबर 2022 में उसने लिंकडऩ सोशल साइट पर एक बिजनेस प्रोफाइल देखी थी। इसमें देवाशीष विश्वकर्मा ने बिजनेस के लिए फर्म का विवरण दिया था। उसने बताए हुए नंबर पर फोन किया। उसका फोन तो नहीं उठाया। बाद में उसके व्हाटसएप पर कॉल आई, जिसमें संबंधित व्यक्ति ने स्वयं को देवाशीष विश्वकर्मा बताया और उसे पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों
विज्ञापन
के लिए वर्दी आपूर्ति करने का
ऑफर दिया।
उसने कहा कि दो लाख जोड़े (पैंट व कमीज) का ऑर्डर 755 रुपये की दर से दिलवा देगा। इसके लिए उसने उसे दिल्ली बुलाया। बाद में कोलकाता के एक होटल में बुलाया, जहां सचिन, मधु, इमरान, सोविदा भी मिले। सभी ने उसे कहा कि उसे कोलकाता में ही सस्ती ड्रेस दिलवा देंगे। इसके लिए उसे 10 प्रतिशत एडवांस देना होगा।
उसने उनके कहने पर अलग-अलग बैंक खातों में 76,94,500 रुपये भेज दिए। साथ ही कोरे कागजात पर उसके हस्ताक्षर भी करवाए। अब वे उसका फोन नहीं उठाते। फोन उठाते हैं तो बहानेबाजी करते हैं। आरोपियों ने उसके साथ 76,94,500 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।