{"_id":"662842a384b7b506dd0179c4","slug":"cheating-in-the-name-of-getting-an-old-car-kaithal-news-c-18-1-knl1004-374871-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुरानी कार दिलाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुरानी कार दिलाने के नाम पर ठगी
Wed, 24 Apr 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुरानी कार दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पबनावा गांव निवासी संदीप शर्मा की शहर थाना में दर्ज शिकायत अनुसार उसका मित्र गांव करोड़ा निवासी धर्मेंद्र कारों की सेल परचेज का काम करता था। वाधवा नगर मोहाली पंजाब निवासी दीक्षित चौहान बैंकों की फाइनेंस कंपनियों से छूटने के बाद जीरकपुर (पंजाब) में प्रीमियम कार की बिक्री व खरीद का काम कर रहा है।
धर्मेंद्र का दीक्षित के पास पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में आना-जाना था। शिकायतकर्ता अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ कई बार आरोपी के कार्यालय भी गया था। वह अपने निजी उपयोग के लिए पुरानी कार खरीदना चाहता है। इस संबंध में वह जुलाई 2020 में अपने दोस्त के साथ आरोपी दीक्षित के पास पहुंचा।
आरोपी ने उसको आश्वासन दिया कि वह उसको एक अच्छी कंडीशन की कार उपलब्ध करा सकता है। आरोपी ने उससे अलग-अलग समय में साढ़े चार लाख रुपये ले लिए, लेकिन उसे कार नहीं दी। जब उसने कार के बारे में बातचीत की तो आरोपी ने उससे तीन लाख रुपये और मांगे। जब उसने और रुपये देने से मना किया और अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
उसने पुलिस को शिकायत भी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। ऐसा करके आरोपी ने धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।