{"_id":"66ecb86e1425d9263d04d7b4","slug":"cheated-of-three-lakh-rupees-by-pretending-to-be-nephew-sitting-abroad-kaithal-news-c-18-1-knl1004-479736-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खुद को विदेश में बैठा भांजा बताकर ठगे तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खुद को विदेश में बैठा भांजा बताकर ठगे तीन लाख रुपये
Fri, 20 Sep 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खुद को विदेश में बैठा भांजा बताकर अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव प्रेमपुरा कवारतन निवासी प्रीतम सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि 16 सितंबर को सुबह पौने 11 बजे उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह उसका भांजा जसविंद्र बोल रहा है, जो कि विदेश में रहता है। साथ ही कहा कि उसने उसके बैंक खाता में सात लाख 18 हजार रुपये डाल दिए हंै। उसके दोस्त मनविंद्र सिंह की माता बीमार है उसे रुपये की जरूरत है।
फिर आरोपी ने एक नंबर दिया और उस पर कॉल करने के लिए कहा। आरोपियों के कहने पर उसने तीन लाख रुपये दिए गए खातों में डाल दिए।
18 सितंबर को उसके पास बीन्वे से कॉल आई, जिसमें कहा गया कि उसने जो पैसे भेजे हैं वे दो नंबर के हैं और पुलिस केस होगा। उसने पड़ताल की तो पता चला कि उसके साथ तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्र्ज कर जांच शुरू कर दी है।