{"_id":"6748c5a5db0167467e089d24","slug":"cheated-of-rs-17-lakh-in-the-name-of-sending-it-to-america-kaithal-news-c-18-1-knl1004-529118-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 17 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 17 लाख रुपये
Fri, 29 Nov 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंस
कैथल। दो युवकों को अमेरिका भेजने के नाम पर एक आरोपी ने 17 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव फतेहपुर निवासी वीपांशु ने ढांड थाना में शिकायत दी कि वह और गांव पबनावा निवासी सलिंद्र विदेश जाना चाहते थे। इसके लिए वे गांव ढाठरथ जिला जींद निवासी नरेश कुमार ने मिले। आरोपी ने उनको अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया 60 लाख रुपये में बात पक्की कर ली। मई 2024 में आरोपी ने उनसे दस्तावेज और 17 लाख रुपये ले लिए और उनका टोगो का वीजा लगवा दिया। वे करीब 40 दिन टोगो में रहे, उसके बाद आरोपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अमेरिका का वीजा लगवा देगा।
करीब 44-45 दिन बीत जाने के बाद भी अमेरिका का वीजा नहीं लगवाया। 13 जुलाई को उन्हें मजबूरन वापस घर आना पड़ा। यहां आकर आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने नहीं लौटाए। ऐसा करके आरोपी ने उनके साथ इस प्रकार धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।