{"_id":"6764722f1964101ca1015074","slug":"cheated-of-one-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-a-job-kaithal-news-c-18-1-knl1004-543273-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे एक लाख रुपये
Fri, 20 Dec 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। युवती को नौकरी लगवाने के नाम पर एक आरोपी ने एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चीका निवासी दवेंद्र कौर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पिता कश्मीर सिंह का चीका में ही स्वयं को एक चैनल का पत्रकार बताने वाले शमशेर बाजीगर के साथ उठना-बैठना था। वह खुद को टीवी व अन्य कई समाचार पत्रों का पत्रकार बताता है। आरोपी ने एक दिन उसके पिता को कहा कि यदि तुम अपनी लड़की को नौकरी लगवाना चाहते हो तो वह उसे सरकारी नौकरी दिलवा सकता है। आरोपी ने कहा कि वह लड़की को डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर एसबीआई बैंक में क्लर्क की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए एक लाख रुपये की मांग की। उन्होंने अप्रैल व मई माह में आरोपी को रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी बार-बार नौकरी लगाने के लिए टाल-मटोल करता रहा।
बार-बार कहने पर आरोपी ने उनको कौशल रोजगार निगम में नौकरी लगने का फर्जी लेटर दिया। इसके बाद वह और उसके पिता आरोपी के कार्यालय में गए तो अभद्र व्यवहार किया। नौकरी लगवाने व रुपये वापस करने से मना कर दिया। झूठा एससी-एसटी एक्ट का केस बनवाने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।