फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Charitable laboratory started on the birth anniversary of Guru Ravidas

Kaithal News: गुरु रविदास की जयंती पर चैरिटेबल लेबोरेटरी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Charitable laboratory started on the birth anniversary of Guru Ravidas
गुहला-चीका। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर पटियाला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, शहीदी मार्ग में चैरिटेबल लैबोरेटरी कम सैंपल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया। यह सेंटर पंजाब के प्रमुख एनजीओ लाइफ केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में शुरू किया गया है, जहां लोगों को प्रचलित बाजार दर से तकरीबन एक तिहाई कीमत पर विभिन्न बीमारियों से संबंधित टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लेबोरेटरी का उद्घाटन कप्तान निर्मल सिंह ने किया। जबकि कार्यक्रम में डीएवी कॉलेज, चीका के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं प्रमुख समाजसेवी प्रो. रामलाल वधवा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी संदीप सिंह ने गुरु रविदास की वाणी का उद्धरण देते हुए सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। गुरुद्वारा साहिब के सचिव मास्टर हरविंदर सिंह ने गुरु रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला जबकि प्रधान बलविंदर सिंह ने कार्यक्रम में आई संगत का आभार व्यक्त किया। लाइफ केयर फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि कैंसर और डायलिसिस मरीजों के सभी टेस्ट मुफ्त किए जाएंगे, जबकि अन्य लोगों को टेस्ट नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि हर टेस्ट की रिपोर्ट उसी दिन शाम तक उपलब्ध होगी, साथ ही इमरजेंसी रिपोर्ट का प्रावधान भी किया गया है, जिसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, चिकित्सक, संगत और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed